मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, अब इस खेती पर मिलेगी सब्सिडी

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इसके साथ ही उन्हें जितनी मदद हो सके सरकार कर रही है। इसी बीच किसानों के लिए एक और खबर अब राहत भरी आई है जिसमें किसानों को अब अनुदान राशि सरकार उपलब्ध कराई जिसमें मध्य प्रदेश के करीब 3 जिलों को लाभ मिलेगा। इसके लिए वन मंत्री विजय शाह ने 5 साल के लिए रोड मैप तैयार किया है।

google news

3 जिलों में किसानों को मिलेगा अनुदान

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब मध्य प्रदेश के किसानों को बांस की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा जिसमें देवास, रीवा और हरदा जिला शामिल है। वन मंत्री विजय शाह ने जानकारी में बताया कि मध्य प्रदेश में 5 क्षेत्र के विकास के लिए बांस मिशन का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के 3 जिलों में किसानों को बांस की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके उत्पादन योजना के लिए कार्यशैली तैयार कर ली गई है। वहीं तीनों जिलों में 12 हजार 324 हेक्टेयर क्षेत्र में बांस कर ओपन किया जाएगा जिसमें किसानों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वहीं वन मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा की अनुपाउपजाऊ भूमि है जो 5 साल के लिए 6214 हेक्टेयर में बांस रोपण का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। वहीं किसानों को सरकार के द्वारा बांस रोपण के लिए अनुदान उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। वहीं किसानों द्वारा बांस रोपण के कार्य विधि में तेजी आने के बाद इस पर उचित मूल्य मिल सके। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र पौधारोपण क्षेत्र के लिए स्थान में बांस के पौधे लगाने का निर्णय भी लिया गया है।

किसानों के लिए शुरू होगी सब्सिडी योजना

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें किसानों को गुणवत्ता के बांस उत्पादन का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। बांस की उच्च किस्म की पदों पर किसानों को सब्सिडी देने की भी तैयारी मध्य प्रदेश की सरकार कर रही है।

google news