इंदौर में बनेंगे 11 फ्लायओवर, 3 के लिए 145 करोड़ का टेंडर, 100 नए गार्डन के साथ स्टार्टअप पार्क को मिली हरी झंडी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को कुछ दिनों पहले ही बड़ी सौगात मिली थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा मध्य प्रदेश को 2300 करोड रुपए का तोहफा दिया था। इंदौर में 6 नेशनल हाईवे की सौगात दी गई थी। वहीं इसके साथ ही 11 फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं। इसमें तीन फ्लाईओवर के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण आईडीएनए 145 करोड रुपए के टेंडर भी जारी कर दिए हैं। यानी कि अब जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा ।आईडीए के संचालक मंडल की बैठक में इसके साथ ही कई अन्य फैसले लिए गए हैं।

google news

100 नए गार्डन भी बनाने जा रहा आईडीए

आईडीए इंदौर में 11 फ्लाईओवर बना रहा है जिसमें खजराना फ्लाईओवर, लव कुश और फूटी कोठी फ्लाईओवर, भवर कुआं फ्लाईओवर को पहले प्राथमिकता देते हुए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आईडीए ने अपनी सभी योजनाओं में 100 नए गार्डन बनाने की बात भी कही है। जिसका मेंटेनेंस खुद के द्वारा किया जाएगा। वही आईडीए एक इस बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी मौजूद रही है।

3 फ्लाईओवर के लिए 145 करोड़ जारी

बता दें कि भंवरकुआं फ्लाईओवर, खजराना फ्लाईओवर और लव कुश चौराहे पर बनने वाले इन तीन फ्लाईओवर के लिए 145 करोड रुपए के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि फूटी कोठी चौराहे के ब्रिज के 55 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। बाकी पर बाद में काम किया जाएगा।

प्रशासनिक कार्यों के लिए 27 करोड़ होंगे खर्च

सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की दिशा को सुधारने के लिए आईडीए ने इस बात की जानकारी दी है। आईडीएम अपनी सभी योजनाओं में 100 गार्डन बना रहा है जिसमें सुपर कॉरिडोर पर 450 करोड रुपए की लागत से स्टार्टअप पार्क बनाया जा रहा है। जिसमें कंसलटेंट नियुक्त कर उसे हरी झंडी भी दे दी गई है। आईडीए सयाजी होटल के लिए निरस्ती और अवैध निर्माण तोड़ने का मामला फिर से हाई कोर्ट ले जाने की तैयारी भी की जा रही है। वहीं रेसकोर्स रोड स्थित आइडिया भवन का सौंदरीयकरण भी 4 करोड से किया जा रहा है। प्रशासनिक कार्यों के लिए 27 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

google news

2 सप्ताह में 300 केस का निराकरण

वहीं नामांतरण एनओसी लिस्ट फ्री होल्ड मामलों की सुनवाई भी होगी। बैठक में बताया आईडीएनए वर्षों से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए नई व्यवस्था भी की है। सप्ताह में दो बार बुधवार और गुरुवार को केस की सुनवाई की जा रही है। 2 सप्ताह में करीब 300 केस का निराकरण किया गया। इसमें एनओसी लीटफ्री होल्डर और नामांतरण के मामले में सुनवाई होगी।बहरहाल शहर में इस समय ट्रैफिक की काफी समस्या बनी हुई है। इसे जल्द ही खत्म करने के लिए यह तीन फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे और ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था एकदम ठीक हो जाएगी।