14 साल बाद बना साल की अंतिम शनैश्चरी अमावस्या का विशेष संयोग, इस योग में नर्मदा में स्नान करने से प्राप्त होता है, दान, पुण्य का फल

देशभर में 28 अगस्त यानी शनिवार शनैश्चरी अमावस्या मनाई गई। इस मौके पर नर्मदा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा की डुबकी लगाई है ।शनिवार को अमावस्या का संयोग होने से शनैश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है। इस बार विशेष ग्रह गोचर के साथ 14 वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ योग बना है। 2008 में इस प्रकार का सहयोग बना था। शनि गुरु व बुध ग्रह क्रम 73 महायोग शश भद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे योग में स्नान, दान, पुण्य फल प्रदान करता है।

google news

इस शनि मंदिर में भगवान को लगाया छप्पन भोग

माघ कृष्ण अमावस्या का संयोग शनिवार को मघा नक्षत्र शिव योग में निर्मित हो रहा है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित शनि देव मंदिर व शनि देव का चांदी के आभूषणों से सिंगार किया गया। पुजारी पंडित बाबूलाल जोशी ने कहा कि शनिवार का अस्त्र.शस्त्र त्रिशूल वर्डेंट सजाया गया। इस अवसर पर महावीर से छप्पन भोग के साथ सूखे मेवे का भोग भगवान शनि देव को लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाया गया।

जानिए कब और कैसे मनाए अमावस्या

आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने अमावस्या शुक्रवार और शनिवार 2 दिन बताइए शुक्रवार को चतुर्दशी दोपहर 12ः23 मिनट के बाद अमावस्या शुरू हो चुकी है जो शनिवार दोपहर 1ः46 तक रही है। शनेश्वरी देवापुत्र कार्य के लिए फलदाई रहेगी ।इन दिनों शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में गोचर कर रहे तो जातक शनि की साढ़ेसाती ढत्या के प्रभाव में है पर पीपल के पेड़ की पूजा कर परिक्रमा करें। शनिवार को अमावस्या के मौके पर नर्मदा नदी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा की डुबकी लगाई गई।इस मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए।

14 साल बाद बना है ऐसा संयोग

2008 के बाद यानी 14 साल बाद यह दुर्लभ योग बना है। जब शनेश्वरी अमावस्या का पर्व आया है। भाद्र कृष्ण अमावस्या का संयोग शनिवार को मघा नक्षत्र वासी योग में निर्मित हो रहा है ।आज के नर्मदा नदी में स्नान करने से दान पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में बड़ी संख्या में नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे नर्मदा नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से चाक.चौबंद रही है।

google news