महामारी के बीच बिना मास्क वालों की खैर नहीं, इंदौर के इस इंजीनियरिंग छात्र ने तैयार किया ये डिवाइस

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार महामारी अपने पैर पसारती जा रही है। लगातार संक्रामण में बढ़ोतरी होने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। कलेक्टर से लेकर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोगों में कोरोना को लेकर बिल्कुल भी भय नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच इंदौर के एक इंजीनियर छात्र ने डिटेक्शन डिवाइस बनाई है जिससे अगर किसी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया है तो उसका चेहरा स्कैन कर सेव कर लेगा इसी के साथ ही उस समय आर्लम बजना शुरू हो जायेगा।

google news

6 महीने में तैयार हुआ ये डिवाइस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर एसजीएसआईटीएस कॉलेज के इंजीनियर स्टूडेंट ने डिटेक्शन डिवाइस बनाई जो जिसका कंप्यूटर पर पता चलेगा कि इस व्यक्ति ने मास्क लगाया है या नहीं अगर उस व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया है तो तुरंत अलार्म बज जाएगा। इस बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा है। इसे कॉलेज की फैकल्टी और स्टूडेंट से मिलकर तैयार किया है।

सामान्य कैमरों में काम करता है डिवाइस

बता दें कि इस डिवाइस को सामान्य कैमरों को साथ जोड़ा जाता है।इसके बाद इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर में इंस्टॉल दिया जाता है और इसका काम शुरू हो जाता है। वहीं किसी भी व्यक्ति के कैमरे के सामने आते ही एचडी वाइट से सिंगल व्यक्ति का ग्रुप में व्यक्ति का चेहरा डिटेक्ट करता है और उससे यह पता लगा लेता है कि इसने मस्क पहना है या नहीं अगर उस व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना है तो तुरंत अलार्म बज जाएगा और बिना मास्क वाला व्यक्ति का फोटो कंप्यूटर में सेव हो जाएगा।

हर मास्क को ​डिटेक्ट करता है डिवाईस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डिवाइस बाजारों में मिलने वाले हर ​मास्क को डिटेक्ट कर लेता है। इसके साथ महिलाओं और लड़कियों के दुपट्टे को भी डिटेक्ट करता है। यह डिवाइस सामान्य सीसीटीवी कैमरो के साथ ही रिजर्वेशन वाले कैमरों में भी काम कर सकता है।

google news

डिवाइस बनाने में लगा 20 हजार का खर्च

इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने में करीब 6 महीने का वक्त लगने के साथ ही इसमें 20 हजार रुपये का खर्च लगा है। इसे आईटी असिस्टेंट प्रोफेसर पुजा गुप्ता और उपेंद्र सिंह ने तीन से चार स्टूडेंट की मदद से तैयार किया है। इसमें 6 जीबी की रैम की लगाई गई है। सॉफ्टवेयर में पाइथन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है।