स्वच्छ शहर इंदौर को मिली एक और सौगात, 200 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 फ्लॉयओवर, इन्हें मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी मां अहिल्या की नगरी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक के बाद एक सौगात मिलती जा रही है। शनिवार को एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों रुपए के सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया था ।अब जल्द ही इंदौर में 200 करोड़ रुपए की लागत से पांच फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसको लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिए है। इंदौर के इतिहास में एशिया का सबसे बड़ा सीएनजी प्लांट बना था अब इंदौर के इतिहास में पहली बार होगा कि जब एक साथ इतने फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवर को लेकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कुछ दिनों पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की थी। अब इनको लेकर प्रस्ताव पारित हो गया है योजना के हिसाब से यह ओवरब्रिज 2024 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

google news

दरअसल मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक के बाद एक सौगात मिल रही है। अब जल्द ही इंदौर को 200 करोड़ की लागत के पांच फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिए है। स्वच्छ शहर इंदौर के इतिहास में पहली बार एक साथ इतने फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। बता दें कि इस समय राऊ से मांगलिया बाईपास के आगे शहर का विस्तार हो गया है जिसमें कई बड़ी-बड़ी टाउनशिप बन गई है जिसमें हजारों लोग रहते हैं इनका नियमित शहर से आना जाना लगा रहता है। जिससे शहर में बाईपास पर रोज यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर नहीं होने की वजह से आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। वही लोगों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

2 दिन पहले फ्लाईओवर को लेकर जारी किए टेंडर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 सितंबर 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जब इंदौर आए थे उस समय ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में कई योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया था। उस दौरान इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री के सामने फ्लाईओवर बनाने की मांग रखी थी जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाते हुए अपना वादा निभाते हुए पांच फ्लाईओवर को मंजूरी देने के साथ ही 2 दिन पहले टेंडर भी जारी कर दिए है।

200 करोड़ की लागत से बनेंगे ये ब्रिज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वच्छ शहर इंदौर में 200 करोड़ की लागत से पांच फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। यह फ्लाईओवर उस जगह बनाए जाएंगे जहां ज्यादा वाहन चलने के साथ ही ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। बड़ी बात यह है कि बेस्टप्राइस से झालरिया में बनने वाला ओवरब्रिज three-layer होगा जो मध्य प्रदेश का पहला एलीवेटर फ्लाईओवर ब्रिज कहलाएगा। सहकारिता विभाग के इंजीनियरों ने सर्वे कर स्थान तय किया है।

google news

2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

शंकर लालवानी का कहना है कि ठेकेदार कंपनी को 2024 तक इन सभी ब्रिज का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इनके साथ से 2 साल से कम समय में यह ब्रिज बनाकर तैयार किए जाएंगे। इतिहास में पहली बार है कि जब इंदौर में एक साथ इतने ब्रिज बनाने का काम एक कंपनी को दिया गया है और एक साथ इतने ब्रिज बन रहे हैं।

बाईपास से गुजरते हैं रोजाना इतने वाहन

सांसद शंकर लालवानी की माने तो बाईपास से करीब 35000 रोज वाहन गुजरते हैं, लेकिन ओवरब्रिज ना होने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ओवर ब्रिज बन जाने की वजह से दुर्घटनाए कम होंगी साथ ही यहां रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा और इंधन में बचत भी होगी।