आईपीएल में इस टीम के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर, बिखरती मुंबई इंडियंस के लिए बनेंगे सहारा

आईपीएल का मुकाबला इस समय रोमांचक हो चला है। कई टीमें इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है तो कुछ ऐसी टीमें भी है जो एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इनमें चार बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। लगातार मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पांच मैच हार चुकी मुंबई इंडियन का सामना 16 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स से होगा। इस मैच में क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू करने वाले हैं। इस बात का इशारा मुंबई इंडियंस की पोस्ट से मिल गया है।

google news

ट्वीट कर दिए ये संकेत

दरअसल मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैच हार चुकी है। खराब प्रदर्शन की वजह से टीम पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस के टि्वटर अकाउंट से इस बात की जानकारी मिली है कि लखनऊ के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।

इतने लाख में खरीदे गए अर्जुन तेंदुलकर

बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख में खरीदा था ।इसके बाद से ही लगातार अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियों में चल रहे थे, लेकिन अब पूरा विश्वास हो चला है कि अर्जुन तेंदुलकर 16 अप्रैल को खेले जाने वाले लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू कर सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो वहां सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। कई फोटो वहां शेयर करते हैं जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद भी किए जाते है ।अभी तक उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए दो ही T20 मैच खेले हैं जिसमें 2 विकेट हासिल भी कर चुके हैं।

गौरतलब है कि 2022 के आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही है। लगातार टीम पांच मैच हार चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले जा रहे इस मुकाबले में अभी तक टीम का प्रदर्शन खराब रहा है, जबकि इससे पहले मुंबई इंडियंस चार बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

google news