देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म, आकाश अंबानी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहीं ये बड़ी बात

भारत में जल्द ही 5 जी लांच होने वाला है ।5 जी स्पेक्ट्रम की चल रही नीलामी प्रक्रिया भी खत्म हो गई है। उसके बाद जल्द ही लोगों को 5जी की सेवा मिलने वाली है। इसका इंतजार कई दिनों से लोग कर रहे हैं। इस बीच स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाने वाली देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो ने भारतीय सेवाओं की शुरुआत को लेकर भी जानकारी दी है। रिलायंस जिओ कम से कम 5जी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौर में रिलायंस जिओ शीर्ष पर रही है।

google news

भारत में 5जी स्पेक्ट्रम के 7 दिन चली नीलामी प्रक्रिया खत्म हो गई है। इसी बीच जिओ ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइबर की उपलब्धता और मजबूत वैश्विक भागीदारी के साथ वहां कम से कम समय में 5जी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। कंपनी ने यह भी कहा जियो विश्वस्तरीय किफायती सेवाएं देने के लिए तैयार है।

आकाश अंबानी ने कहीं ये बड़ी बात

इसी बीच रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो किफायती फायदे सेवा देने के लिए तैयार हो गई है। हम ऐसी सेवाएं मंच और समाधान प्रदान करेंगे जो विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य ,जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत के डिजिटल क्रांति को गति दे सके। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा पूरे देश में 5जी की क्रियान्वयन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।

जानिए 5जी की सेवाओं की ये खासियत

बता दें कि 5जी स्पेक्ट्रम में जिओ की तरफ से सबसे अधिक की बोली लगाई गई है। रिलायंस जिओ कंपनी ने 5 बैंड में 24740 मेगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों के लिए 88078 करोड रुपए की बोली लगाई। वहीं स्पेक्ट्रम नीलामी के बारे में उन्होंने कहा 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 1801 मेगाहर्ट्ज, 26 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम हासिल किए गए हैं। इसकी आधुनिक 5जी नेटवर्क तैयार हो गया है ।बता दें कि दुनिया का सबसे उन्नत हाइबरनेटर बनने के लिए स्पेक्ट्रम में सक्षम माना जा रहा है।

google news

इस नीलामी में चार कंपनियों ने भाग लिया था जिसमें एयरटेल, जिओ, वोडाफोन आइडिया के अलावा अडानी इंटरप्राइजेज ने भी इसमें बोली लगाई है। नीलामी के वक्त ऑनलाइन जियो और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों के बीच स्पेक्ट्रम के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया 5जी नीलामी रेखांकित करती है। उद्योग विस्तार करना चाहता है और विकास के चरण में प्रवेश कर गया है। स्पेक्ट्रम के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य उचित है और यह नीलामी के परिणाम भी साबित होते हैं।