ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लौटाई धरोहर, भगवान शिव-विष्णु के साथ शामिल है 29 पुरावशेष, इन राज्यों की है ये प्राचीन वस्तुएं

भारत को 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के भगवान विष्णु, शिव और जैन परंपरा व अन्य से जुड़े 29 पुरावशेषों को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लौटा दिया है। बताया जा रहा है कि यह इनके पास कई वर्षों से थे। ऑस्ट्रेलिया ने पुरावशेषों को भारत को वापस लौटा दिया जिसका निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जानकारी मिल रही है कि यह पुरावशेष बहुत पुराने है। इतना ही नहीं यह अलग-अलग समय के है जो अब भारत को वापस मिल गए हैं। यह पुरावशेष भारत के कई राज्यों से जुड़े हुए हैं।

google news

भारत को वापस मिले 29 पुरावशेष

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने 29 पुरावशेषों को भारत को लौटा दिया। इनमें भगवान विष्णु, भगवान शिव और जैन परंपरा समेत कई अन्य से जुड़े पुरावशेष भारत को मिले है। इसका निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किया है। जानकारी मिली है कि यह पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि के पाए गए है, यहां करीब 9-10 शताब्दी या इससे पहले के बताया जा रहा है।

कई सामग्रियों से बने हुई ये मुर्तियां

ऑस्ट्रेलिया ने जिन पुरावशेषों को वापस किया है उनमें भगवान शिव और उनके शिष्य शक्ति की पूजा भगवान विष्णु और उनके रूप समेत जैन परंपरा के साथ ही चित्र और सजावटी वस्तुओं को इसमें दिखाया गया है। अब भारत को या उसे वापस कर दिए गए हैं। सूत्रों की माने तो यह कई प्रकार की सामग्रियों से बने हुए हैं। जिनमें बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल समेत कई चीजों से बनी हुई मूर्तियां है। इसके साथ ही कागज पर पेंटिंग भी बनी हुई है।

इन राज्यों की है ये प्राचीन वस्तुएं

बताया जा रहा है कि यह प्राचीन वस्तु है। भारत के कई राज्यों से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से आई हुई इन वस्तुओं का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है इन प्राचीन वस्तुओं का नाता मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगना ,तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से है।

google news