नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए कैसा रहा उनका क्रिकेट करियर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और बेहतरीन स्पिनरों में शुमार शेन वॉर्न का निधन हो गया है। दरअसल शेन वॉर्न 52 साल के थे और दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को उनका निधन हुआ है। शेन वॉर्न के निधन की खबर से खेल जगत से लेकर क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है। शेन वॉर्न के जाने क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बात की पुष्टि शेन वार्न के मैनेजमेंट की तरफ से एक बयान जारी कर की है। बताया जा रहा है कि लेग स्पिनर की थाईलैंड की एक जगह पर हुआ है।

google news

रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उनके विला में बेजान पाया गया उनके शरीर में जब कोई हलचल नहीं हुई तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन आखिरकार उनका निधन हो गया। शेन वॉर्न के जाने से ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है तो वहीं उनके फैंस में भी शोक की लहर है।

ऐसा रहा शेन वॉर्न का करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेन वॉर्न ने क्रिकेट की दुनिया में अपने लेग स्पिनर गेंदबाजी की बदौलत काफी कुछ हासिल किया था। इन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 705 विकेट झटके थे। अगर टेस्ट करियर की बात करें तो इन्होंने से 30 बार पारी में पांच विकेट और मैच में 10 बार 10 विकेट हासिल किए है। इन्होंने 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट झटके थे।

13 सितंबर 1970 को जन्में शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर गेंदबाज शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1970 को हुआ था। उन्होंने 1962 से लेकर 2007 तक आस्ट्रेलिया टीम की तरफ से क्रिकेट खेला था। 1992 में उन्होंने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था। वहीं शेन वॉर्न विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते थे। शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान के रूप में चुने गए थे और पहले ही सीजन में उन्होंने चैंपियन बना दिया था। यह खिलाड़ी अपनी दमदार पारी से हर बार अच्छा प्रदर्शन करते थे ,लेकिन उनके जाने से क्रिकेट और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

google news