Ayodhya Ram Mandir भक्तों की बल्ले-बल्ले, सामने आई रामलला मंदिर के गर्भगृह की तस्वीरें, जानिए कब होंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। कई दिनों से राम भक्तों को उस अलौकिक पल का इंतजार है जब भगवान श्री राम के अलौकिक स्वरूप का दर्शन करेंगे। रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इसी बीच राम भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की कुछ तस्वीरें भी राजा की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से गर्भ ग्रह के निर्माण और प्लिंथ की तस्वीरें डाली है जिसमें 26 अगस्त 2022 और टाइम भी लिखा हुआ है।

google news

2023 से श्रीरामलला के होंगे दर्शन

अयोध्या के श्री राम मंदिर की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों को देखकर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि मंदिर निर्माण के कार्य में लगातार तेजी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार प्लिंथ और रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार जनमानस दिसंबर 2023 से श्रीरामलला के भव्य मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

40 फीसदी तक पूरा हो गया निर्माण कार्य

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर राम मंदिर के प्रस्तावित गर्भ ग्रह की वर्तमान स्थिति के कुछ फुटेज सामने आए हैं। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 5 अगस्त को ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। जिसमे बताया है कि मंदिर का निर्माण कार्य 40 फीसदी तक पूरा हो गया है। जिसमें भूतल पर नक्काशी पत्थर लगाने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि श्री राम जन्मभूमि में स्थित राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक मंदिर दर्शन करने योग्य बनकर तैयार हो जाएगा। इस मंदिर में लोहे का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में कंक्रीट के ऊपर पत्थर लगाए जा रहे हैं। इस मंदिर के इंतजार कई दिनों से लोगों को है आखिरकार बहुत जल्द इनके इंतजार की घड़ी खत्म होने को है।

google news