भोपाल की बेटी का कमाल अंडर-19 टीम में दिखाएगी जौहर, लड़कों के साथ खेलकर सीखा क्रिकेट

आज के समय में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। जो लड़के कर सकते हैं वह सब लड़कियां भी करती हुई नजर आती है। बात करें स्पोर्ट्स की तो आज हर खेल में बेटियों को भी देखा जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही कारनामा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली 17 वर्षीय सौम्या तिवारी ने कर दिखाया है।

google news

बता दें कि सौम्या तिवारी का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की सीरीज में बतौर उपकप्तान हुआ है। उन्हें अंडर 19 टीम में लिया गया है। सौम्या तिवारी के क्रिकेट की शुरुआत की बात करें तो उन्होंने लड़कों के साथ अपने खेल को तरासा है। बता दें कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमे ज्यादा लड़कियां देखने को नहीं मिलती है।

लेकिन सौम्या तिवारी ने लड़कों के साथ खेलते हुए अपने आप तो यहां तक पहुंचा दिया है। सौम्या तिवारी आज 12 की छात्रा है। उन्होंने क्रिकेट में अपना जौहर 6टी कक्षा से दिखाना शुरू कर दिया था। बता दें कि वह अपने सफर के बारे में बताती है कि उनकी बहन के साथ वे कोच सुरेश चेनानी के नेतृत्व में अरेरा क्रिकेट अकादमी क्रिकेट सीखने के लिए पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि ज्यादा लड़कियां क्रिकेट नहीं खेलती इस लिए उन्होंने लड़को के साथ क्रिकेट खेलने की कोच से परमिश लेली जो कि उनके लिए सही साबित हुई। आज उन्होंने अपने आप काफी शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी बना लिया है। उनके पिता भी एक सरकारी कर्मचारी है। जिन्हें भी क्रिकेट खेलने का जुनून है। उन्होंने भी अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया।

google news

गौरतलब है कि सौम्या ने इस साल खेले गए मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी शानदार है। इतना ही नहीं उन्होंने 8 मैच में 15 विकेट भी लिए है। सौम्या बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अच्छा कमाल करती हैं। वहीं सौम्या के सिलेक्शन को लेकर कोच का कहना है कि सौम्या ने उनकी सोच को बदल दिया है। कब वे लड़को के साथ लड़कियों को भी प्रशिक्षण देते हैं।