मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की बड़ी उपलब्धि, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश में नंबर-1 का तमगा किया हासिल

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रही है। बीते दिनों जहां सुकन्या योजना में रिकॉर्ड बनाया था वहीं अब मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में उपलब्धि हासिल करते हुए देश में नंबर वन बन का तमगा ​हासिल किया है। दरअसल मध्य प्रदेश ने देश में सबसे ज्यादा ब्रुसेल्ला टीकाकरण करते हुए नंबर वन का तमगा हासिल किया है। इसकी जानकारी बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दी है।

google news

इस योजना के तहत उपलब्धि की हासिल

मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश में तमगा हासिल किया है। दरअसल 1 जनवरी से 31 मार्च तक ब्रूसेल्ला टीकाकरण कार्यक्रम चलाया था। जिसके तहत गाय भैसों का टीकाकरण किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में 4 से 8 महीने के अंतर्गत 17 लाख 41 हजार 917 टीकाकरण की जानकारी ईनॉफ पोर्टल पर दर्ज कराई है जो देश में सर्वाधिक मानी जा रही है।

वहीं पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने आगे कहा कि इस टीकाकरण के अलावा भी मध्यप्रदेश में एक और कार्यक्रम में नंबर वन का तमगा हासिल किया है ।उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 76 लाख 63 हजार 968 गाय और भैंस को यूआईडी टैक्स लगाए गए हैं। इनका पंजीयकरण भी ईनॉफ पोर्टल पर किया गया है जो देश में सबसे ज्यादा संख्या मानी जा रही है। वहीं 22 लाख 55 हजार ब्रुसेल्ला टीका द्रव्य उपलब्ध कराया गया है। मध्यप्रदेश हर तरफ से नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया है।

इन बीमारियों से मिलेगी निजात

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश और मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। वहीं इन टीकाकरण से पशुओं में किसी भी तरह के लक्षण नहीं होते हैं। ना ही किसी तरह की बीमारी आती है ।वहीं गर्भावस्था के अंतिम चरण में गर्भपात, बांझपन, हीट में देरी, दूध उत्पादन में कमी समेत कई तरह की समस्याओं को इस टीकाकरण से खत्म किया जाता है।

google news