शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, दीपावली पर मिलेगा इन सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शिवराज सरकार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दीपावली से पहले कर्मचारियों को प्रमोशन दे सकती है। सरकार ने दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देने की भी तैयारी कर ली है ।पदोन्नति को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ सचिवों की पहली बैठक हो चुकी है। दूसरी बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश दौरे के तुरंत बाद होगी इसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव भी लाया जाएगा।

google news

साढ़े 3 लाख कर्मचारी-अधिकारी को होगा फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में साढ़े 3 लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारी है, जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट में जाने वाले प्रस्ताव में अब अधिकारी कर्मचारी का प्रमोशन मेरिट कम सीनियरिटी के आधार पर किया जाएगा। सियार में क्लास वन के अफसर को 15 क्लास 2 को 14 और class-3 को 12 अंक लाना अनिवार्य है। पदोन्नति का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है इसका फैसला भी आ सकता है।

विधि विभाग की आपत्ति के बाद g.a.d. ने प्रस्तावित नए नियमों में बदलाव भी करती हैं। प्रमोशन में बैक लाख खत्म करना होगा अब एससी एसटी के अधिकारियों को प्रमोशन के लिए केवल 3 साल तक बैकलॉग पदों का लाभ मिलेगा। इस अवधि में पदोन्नति के लिए अधिकारी कर्मचारी नहीं मिलते तो यह पद खुद खत्म हो जाएंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार हर वर्ग को राहत देने में लगी है ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों को भी पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में प्रदेश के साढ़े 3 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार की तरफ से की गई इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्ष देखा जा रहा है।

google news