इंदौर की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, रक्षाबंधन पर सिटी बसों का सफर रहेगा फ्री

रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में संचालित हो रही सिटी बसों में 1 दिन के लिए महिलाओं के सफर की घोषणा कर दी है। ऐसे में महिलाएं रक्षाबंधन के मौके पर पूरे शहर में संचालित सिटी बसों में फ्री सफर का आनंद ले सकती हैं।

google news

रक्षाबंधन पर सिटी बसों का सफर फ्री

देशभर में 11 अगस्त गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा सभी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सेवा दे रही है, दूसरी तरफ आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में महिलाओं के लिए सिटी बसों का सफर फ्री कर दिया गया है। 10 अगस्त बुधवार को इस बात का निर्णय इंदौर नगर निगम के महापौर और एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने लिया है।

416 सिटी बस, 56 आई बस 40 इलेक्ट्रॉनिक बस संचालित

नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं को सिटी बसों में रक्षाबंधन के मौके पर फ्री सफर का मौका दिया जा रहा है। 11 अगस्त गुरुवार को शहर में संचालित हो रही 416 सिटी बसों और 56 आई बसों एवं 40 इलेक्ट्रॉनिक वर्षों में महिलाओं को फ्री सेवा दी जा रही है।

पुष्यमित्र भार्गव इंदौर शहर के सबसे युवा महापौर के रूप में नगर निगम में पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि इस समय बारिश की वजह से इंदौर शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेना भी शुरू कर दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए सिटी बस में फ्री सेवा देने के बाद महिलाओं में खुशी देखी जा रही है।

google news