मध्यप्रदेश के प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री शिवराज ने खाते में भेजे करोड़ो रुपए, 19 जिलों के अन्नदाता लाभान्वित

Crop Loss Compensation: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2022 में अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल का आकलन करने के बाद 202.64 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की है। इससे करीब 1.19 लाख से अधिक कृषकों को फायदा हुआ है। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा भी की है।

google news
Cm Shivraj Send Money

19 जिलों के 1 लाख 91000 किसानों को भेजे पैसे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से 19 जिलों के एक लाख 91000 बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत दी है। उन्होंने किसानों के बैंक खातों में 202.64 करोड रूपए की बाढ़ एवं अतिवृष्टि से फसल क्षति होने पर राहत राशि वितरण की है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित जिलों के किसानों से फसल नुकसान के सर्वे और राहत राशि वितरण की सूची के गांव में चस्पा करने से लेकर बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल क्षतिपूर्ति के लिए अपनाई गई संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को बधाई भी दी है।

202.64 करोड़ से अधिक की राशी की ट्रांसफर

Cm Shivraj Send Money to farmers

गौरतलब है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ की वजह से किसानों की फसलें तबाह हो गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्नदाताओं को अब राहत देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 जिलों के 1.91 लाख से अधिक किसानों को राहत प्रदान की है। 202.64 करोड़ से अधिक की राहत राशि खाते में सिंगल क्लिक पर ट्रांसफर की है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि जनता जब संकट में आए तो पहली आवश्यकता होती है कि हम जनता की जिंदगी बचाई। ऐसे में हम सफल रहे हैं। प्रबंधन तंत्र को हमने तैयार करने के निर्देश भी दिए थे। यही वजह है कि मानसून के मौसम में कई संकट आए और हमने जनता को इससे उभारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के जीवन को लेकर हमेशा तत्पर रहे हैं। बाढ़ में फंसे भाई बहनों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला टीम के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को लगाया गया था इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मोटर बोट और सेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया गया था।

google news