माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वी-12वीं के परिणाम किए जारी, मध्यप्रदेश में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी, देखें मैरिट लिस्ट की सूची

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा शुक्रवार को 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम दोपहर 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस बार 96751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है जबकि 119851 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं जिन विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री दी गई है उनकी परीक्षा 20 जून को ली जाएगी।

google news

दरअसल लंबे समय से 10वीं 12वीं के विद्यार्थी परिणाम को लेकर इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा परिणाम घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने की बात कही थी। इस बार मेरिट लिस्ट की सूची भी जारी कर दी गई है जिसमें मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में कई छात्रों ने बाजी मारी है। इसमें 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों यानी कुल 153 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अलीराजपुर जिले का 93.24% प्रतिशत रिजल्ट रहा है वहीं दमोह दूसरे स्थान पर है जहां 89 पॉइंट 18 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

12वीं का 72.72 फीसदी रहा रिजल्ट

इस बार 12वीं में 659880 छात्राओं में से 72.72 फ़ीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि दसवीं की बात करें तो यहां कुल 1029698 छात्रों में से 59.54 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस बार का परिणाम 2 साल के बाद एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया गया है। अब छात्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को आसानी से चेक कर सकते हैं। बीते साल की बात करें तो दसवीं की परीक्षाओं में 914079 छात्र शामिल हुए थे जिसमें सभी पास हो गए थे। 12वीं की बात करें तो 660682 छात्र शामिल हुए थे जिसमें सभी सफलता हासिल की थी।

हालांकि इस बार का रिजल्ट भी अच्छा रहा है लेकिन कई छात्र फेल हो गए हैं। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 10वीं 12वीं के बोर्ड के रिजल्ट के परिणाम घोषित किए हैं। विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अच्छे परिणाम लाने वालों के लिए भी घोषणा की है।

google news

दसवीं के टॉपर

हाई स्कूल की मेरिट में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर पहले स्थान पर, सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर पहले स्थान पर रही,वहीं राजगढ़ के पास शर्मा 495 अंक लेकर दूसरे और नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

इन्होंने ने किया टॉप

मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं बोर्ड में कला संकाय में इशिता, विज्ञान संकाय में प्रगति और वाणिज्य संकाय खुशबू टॉपर बनीं हैं।