MP में मौसम का बदला मिजाज,अब तीखे होंगे ठंड के तेवर!

भोपाल: प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर दिखाने चालू कर दिए हैं। हाल ही में हुई कई क्षेत्रों में बूंद बांदी के बाद मौसम अब साफ होने लगा है। लेकिन उसी के साथ ठंड ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बात दें कि इससे पहले इतनी ठंड देखने को नहीं मिली थी। लेकिन अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद अब ठंड पड़ने लगी है।

google news

वहीं बदले मौसम को लेकर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब पहली बार ठंड के तेवर काफी तीखे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं अरब सागर, मध्यप्रदेश और राजस्थान पर बने सिस्टम भी कमजोर होने का अनुमान है। बुधवार से कमजोर प हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। वहीं मौसम साफ होने के कारण कई शहरों में कोहरा भी पड़ रहा है और शीतलहर भी चल रही है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी के अनुसार
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में अरब सागर, मध्य प्रदेश के मध्य और इसके अतिरिक्त राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के कारण आ रही नमी से अभी भी प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को राजस्थान और मध्यप्रदेश पर बने सिस्टम कमजोर होने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी कम होने लगेगी। इससे धूप निकलने के बाद मौसम साफ होने लगेगा। दिन का तापमान तो बढ़ने लगेगा, लेकिन आसपान साफ होते ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी।

google news