मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा, शासकीय कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 1 अप्रैल से मिलेगा ये लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 64वें जन्मदिन पर सफाई कर्मियों के साथ ही प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में अपने जन्मदिन के मौके पर कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा की है। विदिशा के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार के समान आत्मनिर्भरता कर्मचारियों को देती रही है लेकिन महामारी के कारण राजस्व कमाने और आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चलते महंगाई भत्ता रोका गया था, लेकिन अब प्रदेश के कर्मचारियों को 31% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

google news

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के एमपीएस कॉलेज ग्राउंड में एक कार्यक्रम में कन्या पूजन किया और सफाई मित्र सेवा सम्मान कार्यक्रम में भाग लेकर सफाई मित्रों को लेकर बड़ी घोषणा की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई मित्रों को हर महीने 150 रुपये जोखिम भत्ता देने के साथ ही सम्मान निधि देने की बात कही थी। वहीं विदिशा में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार 2022 में हर वर्ग को राहत दे रही है। पहले किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई की गई अब कर्मचारियों को भी 31% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मचारियों को 1 अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर कर्मचारी कई दिनों से मांग कर रहे थे। आखिरकार सरकार ने उनकी मांगों को मानते हुए उन्हें महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है।

20 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया

गौरतलब है कि 2021 में दीपावली के मौके पर शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 12% मिलता था, लेकिन इसे बढ़ाकर 20% किया गया था वही एक बार फिर शिवराज सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 31% देने की बात कही है अब 1 अप्रैल से शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर मिलेगा ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी में 31% की बढ़ोतरी होगी।

google news