मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा, किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, मिलेगा ये लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2022 में किसानों से लेकर हर वर्ग को राहत देने में लगे है। इसी बीच विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब कर्ज माफी के चक्कर में डिफाल्टर हुए किसानों का ब्याज मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा भरा जाएगा तो वहीं 48 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बिल माफ करने की घोषणा की है।

google news

किसानों की कर्ज माफी को लेकर लिया फैसला

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 2022 में किसानों को एक के बाद एक सौगात दे रहे हैं। बीते दिनों जहां किसानों को 2020-21 में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की बीमा राशि दी थी। इसके बाद जनवरी 2022 में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा भी किसानों को दिया गया था। इसके बाद अब एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्ज माफी को लेकर बड़ी घोषणा की है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कर्ज माफी के चक्कर में डिफाल्टर हुए किसानों का ब्याज मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा भरा जाएगा।

48 लाख उपभोक्ताओं को सीएम ने दी राहत

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत दी है। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के 48 लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिल माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान कई उपभोक्ता बिजली फिर नहीं भरवाए थे और यह दौर ऐसा था कि हर व्यक्ति को परेशान होना पड़ा था, लेकिन अब इन्हें राहत दी जा रही है और इनके बिल को माफ किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल भर दिया है उनकी राशि अगले बिल में समायोजित कर दी जाएगी।

उमा के शराब दुकान में पत्थर मारने का उठा मुद्दा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं को लेकर कहा कि प्रदेश में 88 लाख घरेलू उपभोक्ता इन के करीब 640000000 माफ शिवराज सरकार कर रही है। उसके साथी समाधान योजना के अंतर्गत 4800000 अन्नदाताओं ने 190 करोड रुपए जमा किए थे। उनकी राशि अगले बिल में समायोजित कर उन्हें राहत दी जाएगी। इसके पुलिस आरक्षक की भर्ती में फिजिकल टेस्ट 50% नंबर का होगा । वहीं कांग्रेस के हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई को मंगलवार तक स्थगित कर दिया गया है। इस सदन में उमा भारती के शराब की दुकान में पत्थर मारने का मुद्दा काफी गरमाया था।

google news