यूपी में गरजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव को बताया आज का औरंगजेब, क्या कहा सुने

देश के 5 राज्यों में इस समय चुनाव चल रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश के चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी ताकत झोंक दी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा को संबोधित किया और अखिल यादव पर जमकर हमला बार होते हुए नजर आए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर हमला बोला और उनकी तुलना औरंगजेब से कर दी है।

google news

दरअसल यूपी के चुनाव में मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश के कई दिक्कत नेताओं के द्वारा रैली को संबोधित किया जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देवरिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से कर दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब है जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा। यह मैं नहीं कह रहा हूं यह मुलायम सिंह यादव ने कहा था।

औरंगजेब से की अखिलेश यादव की तुलना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा क्या कलेश यादव आज के औरंगजेब जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा मैं यह नहीं कह रहा हूं यह मुलायम सिंह ने कहा था इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब आप औरंगजेब को ही देख लीजिए उन्होंने अपने बाप को जेल में बंद करा दिया था इसके साथ ही भाइयों का कत्ल करवा दिया था भाई मुलायम सिंह भी यही कहते हैं कि जितना मेरा अपमान अखिलेश यादव ने किया है उतना शायद कोई ने अभी तक नहीं किया है

उत्तर प्रदेश में रविवार को 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था जिसमें सपा और रालोद गठबंधन का दावा है कि महा मतदान में गठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिली है तो बीजेपी अपनी बढ़त का दावा कर रही है। वह इस दौरान यूपी में तीखी बयानबाजी का दौर भी जारी है। कांग्रेस सपा और बीजेपी एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। अखिलेश योगी सरकार की नीतियों पर जमकर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं बीजेपी के योगी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अब अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है। बरहाल अभी तो जुबानी जंग जारी है लेकिन यह तो मतदान के बाद वोटों की गिनती ही बता पाएगी कि आखिर सत्ता किसकी होगी।

google news