मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, माता-पिता की 6 लाख से कम सालाना आय वाले विद्यार्थियों की फीस भरेगी सरकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 12वीं में 70 प्रतिश अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि का वितरण किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हीं मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अब आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं रोकेगी। 12वीं में 70 प्रतिशत अंक हासिल लाने वाले जिन विद्यार्थियों के माता.पिता की सालाना आय 6000 तक या उससे कम है उनकी उच्च शिक्षा की थी सब शासन के द्वारा भरी जाएगी।

google news

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में लैपटॉप के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राशि का वितरण किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को पांच संकल्प विधि लाए हैं। जिसमें माता पिता गुरु बहन और बेटी का सम्मान करने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी है। वहीं एक बार फिर नशे का कारोबार करने वालों को हिदायत देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की जाल में फंसाने वाले लोगों के घरों पर मामा का बुलडोजर चलेगा।

सिंगल क्लिक पर 25-25 हजार किए ट्रांसफर

इस कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 91493 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार की राशि खाते में ट्रांसफर की गई। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच से चेक भी प्रदान किए हैं। वैसे इस विद्यार्थियों की राशि वहीं से सिंगल क्रीक के माध्यम से खाते में ट्रांसफर कर दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा सभा साल की सरकार ने बच्चों को लैपटॉप छीन लिए थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा अब जब तक मामा है योजना कभी बंद नहीं होगी। इस अवसर पर जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति जन कल्याण मंत्री मीना सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

google news