मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह ने अमेरिका में​ हासिल की बड़ी उपलब्धि, LLM की डिग्री मिलने पर माता-पिता के सामने की ये बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक तरफ प्रदेश में अपनी लगातार छवि जमाते जा रहे हैं। दूसरी और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल कार्तिकेय सिंह को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री मिली है। इसके लिए अब उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

google news

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा.. प्रिय बेटे ने एलएलएम की पढ़ाई पूरी करते हुए डिग्री हासिल कर ली है। बुधवार को दीक्षांत समारोह को देख कर मन आनंदित हुआ है, ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर बच्चों के माता-पिता उनके साथ रहते हैं, लेकिन प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन करने की वजह से हम नहीं पहुंच पाए हैं।

इस यूनिवर्सिटी से मिली एलएलएम की डिग्री

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशासनिक कार्यों में उलझे हुए हैं। ऐसे में खुद अपने बेटे की इस तरह की उपलब्धि में वहां नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में उन्हें इस बात का काफी मलाल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे को इतनी बड़ी उपलब्धि मिलने के बाद काफी खुशी जाहिर की है। कार्तिकेय सिंह चौहान को अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी आफ पेंसिलवेनिया से एलएलएम की डिग्री मिली है। इसके बाद अब उन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

इस तरह सुर्खियों में आए थे कार्तिकेय सिंह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत जल्द कार्तिकेय सिंह राजनीति में आ सकते हैं, क्योंकि उन्हें राजनीति में काफी दिलचस्पी है। कार्तिकेय सिंह भोपाल में फूलों की दुकान खोलकर काफी सुर्खियों में आए थे। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आते हैं ।वहीं कई बार अपने परिवार के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी नजर आए हैं। चुनाव के दौरान आम जन सभाओं को भी उन्होंने संबोधित किया है। वहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के साथ ही उनके ट्विटर पर करीब 34000 लोग फॉलो करते हैं।

google news

बधाई देने के लिए लगा है तांता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीक्षांत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिकेय चौहान को नाम डिग्री के लिए मन से बुलाया जाता है। जैसे ही वहां उठते हैं उनके स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। वहीं कार्तिकेय सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।