CM शिवराज सिंह का बड़ा एलान, महाकाल लोक के तर्ज पर होगा बिजासन माता मंदिर सलकनपुर का लोकार्पण

Bijasan Mata Mandir Salkanpur : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल जो कि उज्जैन में विराजित है। जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से मत्था टेकने आते हैं। ऐसे में हाल ही में तकरीबन 850 करोड़ रुपए की कीमत से बने महाकाल लोग का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी पूरे समय मौजूद रहे थे। बता दें कि महाकाल लोग के लोकार्पण के बाद से ही लगातार श्रद्धालु इस स्थान को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

google news
Bijasan Mata Mandir Salkanpur

ऐसे में अब हाल ही में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश के सबसे प्रचलित मंदिरों में से एक सलकनपुर जोकि बिजासन धाम के नाम से भी जाना जाता है जो कि काफी ऊंची चोटी पर बना हुआ है जहां पर दर्शन के लिए रोपवे जैसी भी सुविधा मौजूद है जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज माता रानी के सामने शीश झुकाने पहुंचते हैं। इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान भी हर कार्य से पहले माता रानी के सामने नतमस्तक होते हुए नजर आते हैं।

प्रेजेंटेशन से गतिविधि की जानकारी दी

बता दें कि उन्होंने महाकाल लोग की तर्ज पर बिजासन धाम माता रानी के मंदिर का भी लोकार्पण का ऐलान किया है, और निर्देश भी दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने माता रानी के सभी स्वरूपों के एक ही स्थान पर दर्शन करने के लिए यह प्लान बनाया है इसको लेकर चर्चाएं चल रही है इतना ही नहीं इस से संबंधित प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया है जिसमें इस लोकार्पण के दौरान होने वाली हरेक गतिविधि की जानकारी मौजूद है।

Bijasan Mata Mandir Salkanpur 2

गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं कि सभी 52 शक्तिपीठों को चित्र के रूप में पत्थरों पर उकेरा जाए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि दुर्गा सप्तशती महात्म की कथा को भी चित्रित कर उकेरा जाए। आपको बता दें कि नवरात्रि के समय रोजाना लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए बिजासन धाम सलकनपुर पहुंचते हैं। माता रानी के दर्शन करने के दो मार्ग दिए हुए हैं सीढ़ियों के सहारे भी ऊपर जाया जा सकता है। रोप वे की भी व्यवस्था यहां पर मौजूद है।

google news

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं का आवागमन भी इस दौरान लगा रहे और माता रानी की पूजा अर्चना भी समय अनुसार हो सके इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले नवंबर महीने में एक बार फिर सभी के साथ में इस प्लान को लेकर बैठक की जाएगी। आपको बता दें कि बिजासन धाम सलकनपुर भी काफी ज्यादा चर्चित धार्मिक स्थान है ऐसे में उस का लोकार्पण करना श्रद्धालुओं के लिए काफी खुशी की बात है।