मध्य प्रदेश में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन धमी जनजीवन की रफ़्तार, आया मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

MadhyaPradesh Wheather Update: मध्य प्रदेश में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है उत्तरी हवाओं के कारण पूर्व मध्य प्रदेश ठंड की चपेट में है। मध्य प्रदेश में हालात कुछ ऐसे हैं कि प्रदेश के कई जिले हिल स्टेशन बने हुए हैं और पारा 0 डिग्री तक पहुंच गया है। बढ़ती हुई ठंड के कारण स्कूली बच्चों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई थी। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर जारी है तथा मौसम विभाग ने पाला गिरने का भी अलर्ट जारी कर दिया है।

google news

मध्य प्रदेश ठंड अपने चरम पर है प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश का 9 गांव ऐसा शहर बन गया है जहां पारा 0 पॉइंट 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही यह मध्य प्रदेश का पहला और भारत देश का दूसरा ऐसा शहर है जो सबसे अधिक ठंडा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर कोल्ड डे और पाला पड़ने से मध्यप्रदेश में और भी अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं।

मध्यप्रदेश बना हिल स्टेशन

मध्यप्रदेश की तुलना उन्हेल स्टेशनों से की जा रही है जा अत्यधिक ठंड पड़ती है क्योंकि यहां के अधिकतर जिले ठंड के आवेश में है। इस समय मध्य प्रदेश उटी मनाली देहरादून शिमला जैसे हिल स्टेशनों से काफी आगे निकल चुका है। कल नौगांव में तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया जो लगातार दूसरे दिन कायम रहा है। मध्यप्रदेश में पिछले 6 दिनों से कड़ाके की ठंड हो रही है जिसके चलते मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी कुछ दिन और प्रदेशवासियों को ठंड से छुटकारा नहीं मिलेगा। ठंड की वजह से ही प्रदेश में रेल सुविधाएं भी बाधित हुई है और कई ट्रेन अपने समय से काफी देरी से चल रही है। प्रदेश में ठंड का सितम कुछ इस तरह है कि सरकारी विभाग को मैं भी आने और जाने वालों की संख्या में बहुत कमी हो गई है। अत्यधिक ठंड के कारण कोहरा भी बड़ा है जिस वजह से विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हो चुकी है।

google news