LPG के साथ कमर्शियल सिलेंडर ने तोड़ी कमर, जानिए अपने शहर के नए भाव

देश में 1 अप्रैल से पेट्रोल डीजल के साथ ही गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए है। दरअसल शुक्रवार को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2 हजार 253 रुपये रुपए हो गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि बीते दिनों सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2 हजार 253 रुपये पहुंच गई है जबकि 14.2 किलो ग्राम के बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 पैसे हो गई है।

google news

एलपीजी और कमिर्शयल के इन शहरों में बढ़े दाम

दरअसल देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। खाने पीने की चीजों से लेकर इंधन और अब एलपीजी गैस के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2 हजार 253 रुपये हो गई है। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2 हजार 205 रुपये हैं जबकि कोलकाता में 2 हजार 351 रुपये है।

वहीं चेन्नई में 2 हजार 406 रुपये में 19 किलो के सिलेंडर मिल रहे हैं। लगातार रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से आम उपभोक्ता के साथ ही होटल रेस्टोरेंट्स संचालक परेशान नजर आ रहे हैं। बीते दिनों देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद लगातार पेट्रोल डीजल के साथ ही घरेलू गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। बीते दिनों जहां खाने-पीने की चीजों की कीमत में इजाफा हुआ था। वहीं अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

पेट्रोल डीजल में बीते दिनों 2.5 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ता परेशान है। इसके साथ ही सरकार ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स भी बढ़ा दिया है। अब टोल टैक्स के लिए छोटे वाहनों को 10 और बड़े वाहनों को 60 रुपये तक देना पड़ रहा है। इसकी वृद्धि शुक्रवार से हो गई है इसके साथ ही टीवी फ्रिज के साथ ही कई चीजें महंगी हो गई है।

google news