भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीताने के लिए धोनी 11 साल पुराने लुक में लौटे, देखिए उनका ये मजेदार वीडियो

भारतीय टीम ने 2011 में आखिरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, लेकिन तब से अभी तक वर्ल्ड कप के करीब आई भारतीय टीम को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलती हुई भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था और वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी तब से लेकर अभी तक भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंची है, लेकिन मुकाबला जीत नहीं पाई है। रोहित शर्मा की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे मेगा इवेंट के लिए तैयार हो गई है। भारतीय टीम को विजय बनाने में मदद करने के लिए एमएस धोनी अपनी ओर से कुछ करना चाहते हैं।

google news

महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक आया सामने

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही भारतीय टीम से संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी अपनी टीम को मुश्किलों में नहीं देख सकते हैं। वहां अपनी टीम के लिए जो कुछ बनता है करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ओरियो इंडिया के प्रमोशनल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 के अपने हेयर स्टाइल को रिपीट किया है। ऐसे में उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम मुकाबला जीतेगी।

11 साल पुराने लुक में आ रहे नजर

इस वीडियो में देखा जा सकता है महेंद्र सिंह धोनी सलून में हेयर कट के लिए बैठे नजर आ रहे हैं जिसमें वहां अपने 11 साल पुराने लूक को वापस लाने की वजह भी बता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2007 में T20 फॉर्मेट में आखिरी और इकलौता वर्ल्ड कप जीता था। उस टूर्नामेंट में धोनी के बाल काफी लंबे हुआ करते थे। वहां हेयर स्टाइल आज भी उनका ट्रेडमार्क है। T20 वर्ल्ड कप 2021 में धोनी ने भारतीय टीम के लिए एक मेंटर के रूप में भी काम किया था, लेकिन यह अभियान मेन इन ब्लू के लिए एक निराशाजनक साबित हुआ टीम ग्रुप स्टेज से आगे जाने में भी नाकाम रही थी।

T20 वर्ल्ड कप का इंतजार काफी लंबा हो गया है, लेकिन अब जल्द ही खत्म होने को है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम पूरी तरह से तैयार हो गई है और इस बार T20 वर्ल्ड कप काफी रोमांचक होने वाला है। 2007 में हुए पहले सीजन को जीतने के बाद से टीम इंडिया में सबसे बड़े मंच पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सफलता का स्वाद नहीं चखा है। लेकिन उम्मीद है इस बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी।

google news