सरकारी कर्मचारियों की चमकी किस्मत! सरकार ने किया बोनस का ऐलान, दिवाली से पहले खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

सरकारी कर्मचारियों को कुछ दिनों पहले ही महंगाई भत्ते की राहत दी गई थी। इसी बीच अब सरकार की तरफ से त्यौहार का शानदार तोहफा मिला है। दरअसल बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई यानी बेस्ट के कर्मचारियों शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को महाराष्ट्र की सरकार की तरफ से दीपावली गिफ्ट देने की घोषणा कर दी गई है। बेस्ट के प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक निकाय से जुड़ी शिक्षकों के लिए 22500 रुपए के लिए दीपावली बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस के तौर पर एक महीने का पूरा वेतन मिलेगा ।सरकार की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

google news

मुख्यमंत्री ने की ऐसी घोषणा खिलें कर्मचारियों के चेहरे

दीपावली पर्व से पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बेस्ट के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दीपावली बोनस देने का ऐलान कर दिया है। जानकारी देते हुए गुरुवार को उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में कई कठिनाइयों का सामना करने वाले नागरिक निकाय के कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। इनके अलावा डॉक्टरों बल्कि पूरे मेडिकल स्टाफ ने मुंबई में महामारी के दौर में इस महामारी से निपटने के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएम के द्वारा की गई इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है।

कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। मुंबई वासियों के लिए हर किसी के मन में काम करना चाहिए। इंजीनियरों से लेकर सभी को यह सुनिश्चित करना है कि वह कड़ी मेहनत करें और नागरिकों की इच्छा के अनुसार शहर में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे के सुनिश्चित करें ।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से की गई इस घोषणा के बाद नगर निगम के 93 हजार और बेस्ट के 29,000 कर्मचारियों समेत शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ मिलेगा। वहीं सरकार की तरफ से की गई इस घोषणा के बाद इन कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

google news