खुशखबरीः मध्यप्रदेश में श्राद्ध पक्ष के चलते सोने की कीमत में भारी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का ताजा भाव

नवरात्रि और दीपावली से पहले सोना खरीदने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा सुनहरा मौका है। बैंक बाजार डॉटकॉम के अनुसार शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 46580 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव रहा है, जबकि गुरुवार को 46730 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव रहा है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 48910 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

google news

सोने की कीमत में हुई भारी गिरावट

नवरात्रि और दीपावली पर्व से पहले सोने में निवेश करने वालों के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो शुक्रवार को 150 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। राजधानी भोपाल में बारिश कैरेट सोना 46580 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि गुरुवार को 46730 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 48910 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि कल 49070 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव रहा है।

चांदी की कीमत में 600 रुपए की गिरावट

भोपाल के सराफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 61800 रुपए प्रति किलो ग्राम थी, लेकिन शुक्रवार को 62400 रुपए के दाम पर बिक रही है। यानी कि कीमत में सीधा 600 रुपए का अंतर देखने को मिला है ।अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास यह अच्छा सुनहरा मौका है। हालांकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं, लेकिन अगर कोई इसे नहीं मानता है तो जरूर खरीद लें हो सकता है। आगामी समय में इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो जाए।

अगर हम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर की बात करें तो 24 कैरेट का सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि बारिश के रेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध पाया जाता है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे-तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध पाया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं। इसीलिए अधिकतर दुकानों पर 22 कैरेट में सोना बेचा जाता है। एक चीज और अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। इसीलिए कभी भी इन हॉल मार्क को देखने के बाद ही सोना खरीदें।

google news