होली पर मां वैष्णों देवी के दरबार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर किया भोजन, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा होली के मौके पर शुक्रवार जम्मू कश्मीर के मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने प्रदेश के साथ ही प्रदेशवासियों के सकुशल की प्रार्थना की है। इसी के साथ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की है। दरअसल गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा वैष्णो देवी की यात्रा पर 16 मार्च को दतिया से 600 श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुए थे।

google news

आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर भोजन किया

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जैसे ही जम्मू कश्मीर की मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे तो उनका भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इतना ही नहीं त्रिकूटा भवन पहुंचकर ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सामान्य श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लक्कर भोजन लेकर जमीन पर बैठकर भोजन का ग्रहण किया है। इस दौरान उनके साथ कहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी है।

मां को चुनरी चढ़ाकर मांगा आशिर्वाद

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जैसे ही दरबार में पहुंचे उनका भाजपा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया है। इसके बाद वहां सीधे मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे और मां को चुनरी चढ़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्यौहार है। इस रंगो के त्यौहार के देश और प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.. आप सभी में उत्साह नई उमंग का संचार हो प्रदेश प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। इसी की इसी के लिए मैं मां वैष्णो देवी से कामना करता हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ‘द कश्मीर फाइल्स जम्मू में देखने की बात कही थी। कयास लगाया जा रहा है कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अब कश्मीरियों के साथ ही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखेंगे। इसके साथ ही उनके साथ भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद है। गृहमंत्री से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भोपाल के सिनेमा घर में रात 8:00 बजे का शो पहले ही देख चुके है।

google news