किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस विधि से करें धान की जैविक खेती और कम लागत में पाए दोगुनी पैदावार

गेहूं की फसल कटने के बाद लोग अपने खेतों में की फसल पैदा करते हैं या कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने खेत को खाली रखते हैं और सीधे खरीफ की फसल की बुवाई करते हैं, लेकिन अगर आप धान की खेती करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है। खेती तो सभी लोग करते हैं लेकिन धान की जैविक खेती करने के बारे में हम आपको बता रहे हैं। इसमें लागत कम होगी लेकिन मुनाफा ज्यादा कमा सकते हैं। वहीं इस खेती से पैदा होने वाली फसल को खाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है। आइए जानते हैं धान की इस जैविक खेती के बारे में…

google news

जाने कैसे करें जैविक खेती

अगर आप जैविक खेती करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा सुनहरा मौका है। आप अपने खेत में गाय के गोबर से बना खाद डलवा दें। इसके बाद उसकी हकाई करवा कर उसमें पानी लगा दे उसके बाद 40 से 50 क्विंटल गोबर खाद डलवा कर खेत को पानी से भरकर छोड़ दे। इसके बाद आप उस खेत में धान की रोपाई कर सकते हैं। इस विधि से खेती करने के बाद आप की फसल की पैदावार अच्छी होने के साथ ही ज्यादा मुनाफा भी देगी।

प्रति एकड़ में डाले 30 किलों यूरिया खाद

वहीं खेत की और पैदावार बढ़ाने के लिए गेहूं की नरवाई को नहीं जलाना चाहिए, बल्कि इसी में आप अपनी दूसरी फसल को पैदा कर सकते हैं, क्योंकि इस मिट्टी में ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं खेत के चारों तरफ से ऊंची मेड़बंदी करा दें अभी से आप पानी से भर कर छोड़ दें इससे 7 से 8 दिन बाद आप इसमें की दवाई कर सकते हैं। वही प्रति एकड़ के हिसाब से 30 किलो यूरिया खेतों में डाल दें। वहीं आप खेत को रोपाई के लिए तैयार कर धान के पौधों की रोपाई करा दें। इस विधि से अगर आप धान की खेती करेंगे तो अच्छी पैदावार होने के साथ ही खरपतवार भी नहीं होगा और मुनाफा भी अच्छा मिलेगा।

अगर आप भी इस विधि से धान की खेती करेंगे तो आपको आपके पौधे में बीच भी अच्छे निकलेंगे साथ ही आपको मुनाफा भी अच्छा खासा होगा। इसीलिए इस विधि से खेती करना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा और सरकार भी अब जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की मदद कर रही है ।ऐसे में धान की जैविक खेती करना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

google news