दीपावली के मद्देनजर महंगाई की मार, फिर बढ़े तुवर दाल के भाव, जानिए ताजा भाव

त्योहारों में महंगाई की मार लोगों को लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ खाने के तेल के भाव बढ़ गए हैं। दूसरी तरफ अक्टूबर दाल की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बंगाल में सुधार आया है। हालांकि शेयर में लंबी तेजी के आसार नजर आ रहे हैं। बाजार में ग्राहकी कमजोर बनी हुई है ।मुंबई पोर्ट पर आयातित चना तंजानिया 4450, काबुली सूडान 6050, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6450, अफ्रीका 7750 रुपए की तेजी देखने को मिली है।

google news

दलहन चना 4450, विशाल 4600 से 4650, डंकी चना 4200 से 4400, मसूर 4600 से 6425 का भाव रहा है। इसी तरह तुवर महाराष्ट्र 7700 से 7900, कर्नाटक 7800 से 8000 ,निमाड़ी 6600 से 7200, मूंग बारिक 6800 से 7200 का भाव रहा है। इसी तरह चना दाल 6000 से 6100 कब हो रहा है।

दलहनों की कीमत में इतनी बढ़ोतरी

इंदौर किसान मंडी भाव की बात करें तो सोयाबीन 2000 से 4930 रुपए, गेहूं lok-1 1800 से 2631 रुपए, मक्का 1400 से 2150 रुपए, काबुली चना 2500 से 11035 रुपए, मूंग 3600 से 6590 रुपए, धनिया 10620 से 10720 रुपए, मिर्ची 9500 से 15830 रुपए क्विंटल का भाव रहा है।

दीपावली के मद्देनजर अचानक तुवर दाल और अन्य दलालों में कीमत बढ़ने की वजह से आम जनता को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कहीं ना कहीं मूंग की दाल में लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। इसी तरह खाद्य तेल में भी थोड़ी बहुत बढ़ोतरी जरूर नजर आई है।

google news