इंदौरियों को मिली बड़ी सौगात, इस स्मार्ट मैप का किया शुभारंभ, एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने गूगल मैप जैसा कार्य करने वाला इंदौर स्मार्ट मैप का शुभारम्भ कर दिया है जो एक क्लिक पर इंदौर की सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाएगा। इस मैप पर शहर की प्राकृतिक व निर्मित संपत्तियों जैसे भवन, शहरी सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन की जानकारी प्रदर्शित होगी। रोड नेटवर्क, जल निकाय की जानकारी भी मिलेगी।

google news

स्मार्ट सिटी इंदौर ने गूगल मैप जैसा इंदौर स्मार्ट मैप तैयार किया है। इसकी मदद से हर प्रॉपर्टी की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। इसमें संपत्तियों के साथ सभी जानकारी अलग-अलग लेयर में उपलब्ध रहेगी। स्मार्ट सिटी सीईओ ने बताया इंदौर स्मार्ट मैप सरकारी एजेंसियों व व्यवसायों के लिए इंदौर के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक एकीकृत जीआईएस आधारित मानचित्र है।

एक क्लिक पर मिलेगी ये जानकारी

इसमें इंदौर शहर की प्राकृतिक एवं निर्मित संपत्तियों जैसे भवन, शहरीय सुविधाए जैसे- स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सांस्कृतिक आदि की जानकारी संपर्क विवरण पारदर्शिता के साथ बहुमूल्य जानकारी इंदौर के स्मार्ट मेप पर प्रदर्शित होगी। इस मेप पर रोड़ नेटवर्क, जल निकायों, पेड़ो एवं अन्य सुविधाओं जैसी अन्य जानकारियाँ भी विस्तृत रूप से उपलब्ध होगी।

बात दें कि इंदौर स्मार्ट मैप की शुरुआत शुक्रवार को स्मार्ट सीड इनक्यूबेशन सेंटर में हुई। इस दौरान इंदौर सांसद शंकर लालवानी , स्मार्ट सिटी कार्यपालक निर्देशक एवं आयुक्त प्रतिभा पाल एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहे ।

google news