बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का अनूठा अंदाज, अनाथ बच्चों के साथ गुनगुनाए फ़िल्मी गीत

Diwali 2022 : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों और काम को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर कैलाश विजयवर्गीय दीपावली पर्व पर वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगों, अनाथों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों को मिठाई और उपहार देने के समय की गाना भी गुनगुनाया है।

google news
BJP Kailash VIayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय ने गुनगुनाए फ़िल्मी गीत

कैलाश विजयवर्गीय नंदानगर इलाके में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी दशकों पुरानी परंपरा के अनुसार सबसे पहले दीपावली पर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों विकलांगों और अनाथ बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ अंताक्षरी भी खेली है। और उन्होंने बच्चों के साथ फिल्मी गाने गुनगुनाए

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ़

दीपावली मनाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है उन्होंने पीएम मोदी दीपावली पर्व सेना के जवानों के साथ मनाने को लेकर कहा कि हर साल सेना के जवानों के साथ वहां दीपावली मनाते हैं प्रधानमंत्री सीमा पर जाकर जवानों की समस्याओं को भी सुनते हैं और उसका निराकरण भी करते हैं ऐसे में उनका यह काम बहुत ही सराहनीय है पीएम मोदी हमेशा देश के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहां पर पहुंचते हैं

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर उन्होंने बताया कि राजनीतिक परिपक्वता आना बाकी है ठोकर खाने के बाद अब परिपक्व हो गए हैं ठाकरे के गुटके नाराज विधायक के लिए चयन करने को लेकर कहा हम खुद नहीं बुला रहे हैं उन्होंने कहा एकनाथ शिंदे हमारे मित्र हैं और उनका सहयोग से सरकार चल रही है।

google news