करवा चौथ: इंदौर की सेंट्रल जेल में दिखा चांद, महिला कैदियों ने सज धजकर खोला निर्जला वृत, देखें तस्वीरें

देशभर में करवा चौथ का त्यौहार महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मनाया ।चांद देखकर पूजन के बाद पतियों के हाथों से जल पीकर व्रत खोला है। इसी बीच मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सेंट्रल जेल में महिला कैदियों ने करवा चौथ का व्रत रख इस पर्व को धूमधाम से मनाया है। जेल में सजा काट रहे मुस्लिम जोड़े ने भी इस त्यौहार में भाग लिया।

google news

इस वजह से मनाते है ये पर्व

हिंदू मान्यताओं में करवा चौथ एक प्रमुख त्योहार माना जाता है जिसे कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है ।इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। यह व्रत सूर्य के उदय से चंद्र के उदय तक चलता है इसमें सुहागिन महिलाएं सज धज कर सूर्य उगने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करती है इसके बाद ही इनके व्रत पुणे माने जाते हैं। कहते हैं इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र होती है।

सेंट्रल जेल में भी महिलाओं ने रखा व्रत

महिलाएं सात जन्मों का साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद हिंदू मान्यता में हर साल कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इस कठोर व्रत के पीछे महिलाओं की मंशा केवल एक ही रहती है। उनके पति की लंबी आयु हो और वहां जीवन भर अपने पति के साथ रह सके। कुछ महिलाएं ऐसी भी है जो अपने पति का साथ देते हुए जेल की सलाखों के पीछे किए हुए गुनाहों के कारण सजा काट रही है।

वहीं महिलाएं कैदियों के अधिकार को देखते हुए इस बार सेंटर जेल के प्रबंधन द्वारा इन महिलाओं और दंपतियों को विशेष रियायत दी गई है। बता दें कि महिलाओं ने जेल में ही निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ मनाई है। इस वजह से सेंट्रल जेल परिसर में कुल 20 दंपत्ति द्वारा करवा चौथ का व्रत कर सामूहिक रूप से पूजन कर मनाया गया।

google news