जानिए क्या है पेसा एक्ट जिसे मध्यप्रदेश में किया गया है लागू, किन लोगों को मिलेगा इससे फायदा

मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया गया है जिसके बाद से ही लोगों के मन में इसको लेकर कई तरह के सवाल पैदा हो गए हैं और पेसा एक्ट से जुड़ी हर एक जानकारी को लोग जानने की कोशिशों में लगे हुए हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारियां नहीं है। तो चलो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पेसा एक्ट से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करते हैं। ताकि आपको भी मध्यप्रदेश में लागू किए गए इस एक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त हो।

google news
PESA Act

इन राज्यों में पहले से है लागू

दरअसल, इन दिनों प्रदेश में देश की यशस्वी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहली आई है। ऐसे में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आयोजित जनजातीय आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में किया गया था। इस मंच से ही मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट को लागू किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले पेसा एक्ट गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ ओडिशा आंध्र प्रदेश में लागू था। लेकिन अब इसमें मध्य प्रदेश का नाम भी शामिल हो गया है।

क्या होता है पेसा एक्ट?

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में आदिवासियों की संख्या काफी ज्यादा तादाद में देखने को मिलती है ऐसे में उनकी संस्कृति उनके रीति-रिवाजों और भी मजबूती इस कानून के बाद मिलने वाली है। इतना ही नहीं पेसा कानून के बाद अब ग्राम सभा द्वारा ग्राम में होने वाले सभी कार्यों का निर्णय लिया जाएगा जिसमें साफ-सफाई गांव का विकास और भी सारी समस्या है मौजूद रहेगी।

इतना नहीं इस दौरान एक समिति का गठन किया जाएगा। जिसके अध्यक्ष के रूप में अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को पूरा कार्यभार दिया जाएगा। बता दें कि इस कानून के लागू होने के बाद अब आदिवासियों की परंपरा को और भी ज्यादा मजबूती मिल जाएगी इस कानून को आदिवासियों के लिए रीढ़ की हड्डी मारा जा रहा है। इस कानून के बाद आप ग्राम सभा में भी काफी हद तक बदलाव देखने को मिलेगा और निर्णय लेने में भी आजादी मिलेगी।

google news