रंगपंचमी पर एलपीजी उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, गैस सिलेंडर की कीमत में इतने रुपये की बढ़ोतरी

देश में समय खाने पीने की चीजों से लेकर दूध तेल के भाव बढ़ गए। 137 दिन बाद जहां पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े हैं तो वहीं रंग पंचमी के मौके पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को भी महंगाई का डबल झटका लगा है। यानी कि एक तरफ तेल और दूध के भाव बढ़े हैं तो वहीं दूसरी ओर एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 50 रुपये तक बढ़ा दिए गए है, जिससे अब लोगों को 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए 949.5 रुपए देना होंगे। इससे पहले एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को 899.50 पैसे में आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाया करता था, लेकिन अब उन्हें 50 रुपये ज्यादा देकर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। इससे पहले एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाए गए थे।

google news

एलपीजी गैस सिलेंडर में बढ़ाए इतने रुपए

दरअसल देश में पांच राज्यों में हुए चुनाव परिणाम के बाद महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। दूध तेल चाय के भाव पहले ही बढ़ चुके हैं। अब गैस सिलेंडर के भाव बढ़ा दिए गए है। यानी कि लोगों को गाड़ी में घूमने से लेकर खाने पीने की चीजें सब महंगी हो गई है। सोमवार को जहां पेट्रोल डीजल के दामों में 86 से 88 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव भी बढ़ा दिए गए। यानी कि अब ग्राहकों को 14 किलो का गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 50 रुपये ज्यादा देना पड़ेंगे। यानी कि जहां पहले 899.50 में ग्राहकों को एलपीजी गैस सिलेंडर मिल जाता था लेकिन अब उन्हें महंगा गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

रंग पंचमी के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार ने आम व्यक्ति को महंगाई का डबल डोज दिया है। सोमवार को एक तरफ डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ाएं तो दूसरी और एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव भी बढ़ा दिए गए हैं। अक्टूबर 2021 से लेकर मार्च 2022 के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 275 बढ़ाए गए हैं तो वहीं सोमवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई। यानी कि एलपीजी सिलेंडर के साथ ही कमर्शियल सिलिंडर के दाम में भी जबरजस्त बढ़त देखी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार ने खाने पीने की चीजों की कीमत में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब खाना बनाने का मुख्य साधन एलपीजी गैस सिलेंडर ही महंगा कर दिया गया है। त्योहारी सीजन में आम व्यक्तियों के लिए इससे बड़ा झटका और कोई हो ही नहीं सकता है। आगामी समय में अभी और भी कुछ महंगा होने वाला है जिससे जनता को महंगाई से परेशान होना पड़ सकता है।

google news