India First Infantry Museum: मध्यप्रदेश ने शुरू हुआ देश का पहला इन्फेंट्री म्यूजियम, जाने यहाँ की खासियत और विजिट का तरीका

India First Infantry Museum: देश का पहला और विश्व का दूसरा पैदल सेना (इन्फेंट्री) म्यूज़ियम मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब आम जनता टिकट बुकिंग के माध्यम से यहां विजिट कर सकते हैं। विजय दिवस पर महू स्थित देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का शुभारंभ हुआ है जिसके माध्यम से 1747 से 2020 तक सेना के गौरवशाली इतिहास को दिखाने और समझाने का प्रयास हुआ है। म्यूजियम के अंदर एक दुकान भी है जहां से विजिटर्स सेना से जुड़े चिन्ह, मोमेंटो, कैप, टीशर्ट खरीद सकते हैं।

google news
India First Infantry Museum Mahu 1

इस म्यूजियम को महू स्थित आर्मी एरिया में 17 कमरों की बिल्डिंग में बनाया गया है जिसमें 30 अलग-अलग थीम का उपयोग हुआ है। इस म्यूज़ियम में आप देखेंगे कि किस तरह हमारी सेना ने अलग अलग युद्ध लड़कर जीत प्राप्त की है। इस म्यूजियम में सेना के युद्ध सामग्री के भंडारों और अभ्यास की जानकारी को भी प्रदर्शित किया गया है।

India First Infantry Museum Mahu 2

इस म्यूजियम को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इसके द्वारा सेना और आम जनता को आपस में जोड़ा जाय। भारतीय सेना में पैदल सैनिकों का एक महत्वपूर्ण स्थान है जिसे इस म्यूजियम में बताया गया है। पैदल सेना (इन्फेंट्री) म्यूज़ियम की शुरुआत 2002 में हुई थी लेकिन इसका निर्माण कार्य 2007 में शुरू हो पाया। इस म्यूजियम की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि यहां आप रिसर्च भी कर सकते हैं।

India First Infantry Museum Mahu 3

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर से 48 किलोमीटर दूर महू माल रोड पर यह पैदल सेना (इन्फेंट्री) म्यूज़ियम स्थापित है। म्यूज़ियम में प्रवेश करते ही टिकट काउंटर बना हुआ है जहां 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ₹50 का टिकट रखा गया है। अगर आप ऑनलाइन टिकट खरीदता चाहते हैं तो आपको https://www.infantrymuseummhow.com/ जाकर टिकट बुक करनी होगी।

google news