मध्यप्रदेश के मंत्री ने दिया कर्ज वसूली पर बड़ा बयान, कहीं ये बड़ी बात, इन्हें मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों बैतूल से प्रदेशभर के किसानों को 2020-21 में अतिवृष्टि की वजह से खराब हुई फसलों की बीमा राशि खाते में ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन इस राशि को निकालने में किसान अब असमर्थता दिखा रहा है। सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हीं किसानों से राशि वसूली जाएगी जो डिफाल्टर है अन्य किसानों से कर्ज वसूली की सहमति जरूरी होगी।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश भर के 7618 करोड़ की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। इसमें करीब 1 लाख 86 हजार किसानों को लाभ मिला था। बीमा राशि मिलने के बाद मध्य प्रदेश के किसान उस राशि को निकालने में असमर्थता दिखा रहे है।

किसानों ने लगाए राशि वसूलने के आरोप

वहीं किसानों का कहना है कि बैंक बीमा राशि से कर्ज वसूली कर रही है उनका यह भी कहना है की बीमा कंपनी ऐसे किसानों से राशि वसूल रही है जो नियमित भुगतान कर रही है। वहीं उन्होंने अंतिम तारीख की भी घोषणा कर दी है।

मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने दिया भरोसा

इसी बीच मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियां बैंक उन्हीं लोगों से राशि वसूल रही है जो डिफाल्टर किसान है। बाकी अन्य से सिर्फ समूह सहमति जरूरी है। किसी भी किसान से बीमा कंपनी जबरन राशि नहीं वसूल सकती है। बिना सहमति के कोई भी राशि नहीं वसूल सकता है किसानों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है और खड़ी रहेगी किसानों को कभी भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

google news