मध्यप्रदेश का लाल लद्दाख में हुआ शहीद, -30 डिग्री में तैनात था अमर शर्मा, सीएम ने जताया दुख

Amar Sharma Martyred in Ladakh : मध्य प्रदेश के लाल वीर जवान अमर शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सेना के जवान अमर शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताया और परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है। बता दें कि शहीद अमर शर्मा सियाचिन में -30 डिग्री तापमान में सरहद पर तैनात थे। उनकी निधन की खबर से परिवार के साथ ही मध्य प्रदेश में शोक की लहर है।

google news
Amar Sharma Shivpuri

26 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

अमर शर्मा शिवपुरी जिले के खटाई भट्ट के रहने वाले थे 26 वर्ष की उम्र में उनका लद्दाख में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 30 डिग्री सेल्सियस पर बर्फ के बीचो-बीच देश की रक्षा के लिए सियाचिन की सीमा पर खड़े हुए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और शहीद हो गए हैं। शहीद अमर सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह गांव पहुंचाया जाएगा और उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शहीद वीर जवान को श्रद्धांजलि दी है। अमर शर्मा के मां भारती की सेवा करते हुए निधन हो गया निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ईश्वर से देवगन तक दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह ब्रिज पात्र सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा मां भारती के लाल मध्य प्रदेश के वीर सपूत श्री अमर शर्मा का परिवार अब हमारा परिवार है। दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझें मैं एक परिवार के बेटे नहीं बल्कि पूरे प्रदेश व देश के बेटे हैं। उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शहीद वीर जवान का पार्थिव शरीर उनके ग्रह गांव पहुंचेगा और और उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

google news

Piyush Talesara

I am a Digital Marketer Graduate in B.Com. I am specializing in running advertisements and writing articles. I am working for two years as a Journalist at the daily madhya pradesh.

Piyush Talesara has 55 posts and counting. See all posts by Piyush Talesara

Piyush Talesara