होली से केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी सौगात, सैलरी में सालाना इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी, इन्हें मिलेगा लाभ

केंद्र की मोदी सरकार ने होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कई दिनों से केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा वेतन भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। आखिरकार मोदी सरकार ने इनकी मांग पर अंकुश लगाते हुए वेतन भत्ते में बढ़ोतरी की है। जिससे कर्मचारियों को सैलरी में 1 हजार से 8 हजार तक बढ़ोतरी होगी। कई दिनों से केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। आखिरकार सरकार ने इस पर विराम लगाते हुए कर्मचारियों की मांग पूरी कर दी जो उनके लिए होली से पहले बड़ा तोहफा है।

google news

केंद्रीय रक्षा विभाग के सिविल कर्मचारियों का रिस्क एलाउंस बढ़ाने का फैसला मोदी सरकार ने किया है। दरअसल केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद कर्मचारियों को अलाउंस दिया जाता है। मोदी सरकार की सहमति के बाद कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की गई जो होली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

कर्मचारियों को बढ़कर मिलेगी इतनी सैलरी

केंद्रीय रक्षा विभाग ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई कैटेगरी के सिविलियन कर्मचारियों को भी रिस्क अलाउंस का लाभ मिलेगा। इन केंद्रीय कर्मचारियों के पद के हिसाब से अलग-अलग तय होता है। भत्ते की कैलकुलेशन करने के बाद सैलरी तय की जाएगी जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि इन कर्मचारियों की सैलरी में 1 हजार से 8000 तक सालाना बढ़ोतरी हुई है।

जाने किसे किस आधार पर मिलेगा भत्ता

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में किस कर्मचारियों के भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी इसकी जानकारी दी गई है। जिसमें अकुशल कार्मिक को 90 रुपये महीना दिया जाएगा। अर्थ कुशन कार्मिक को 135 रुपये, नान गजटेड अफसर को 408 रुपये और गजटेड अफसर को 675 रुपये कुशल कार्मिक को 180 रुपये प्रति महीने के हिसाब से भत्ता मिलेगा। होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार द्वारा दिए गए तोहफे से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

google news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *