मोदी सरकार ने छात्राओं को दी खुशखबरी!, 21 ​सैनिक स्कूलों को रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी, इन्हें मिलेगा लाभ

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सैनिक स्कूलों को बनवाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने 21 सैनिक स्कूलों की स्थापना की मंजूरी दे दी है। यह स्कूल एनजीओ निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की पार्टनरशिप के साथ निर्माण किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय की माने तो देश में पहले से संचालित सैनिक स्कूलों से बनाए जाने वाले यह नए सैनिक स्कूल अलग होंगे। इसके साथ ही इसका लाभ देश सेवा का जज्बा रखने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

google news

पीएम ने की थी 100 स्कूल खोलने की घोषणा

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 100 सैनिक स्कूलों को खोलने की घोषणा की थी। इनका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बढ़ावा देना है। वहीं छात्रों को सशक्त बलों में शामिल कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह कदम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा की ओर बढ़ाने के साथ ही उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना हैं। जिससे आने वाले समय में यह युवा अपने देश की सेवा कर सकेंगे।

21 सैनिक स्कूलों को मंजूरी देने के बाद रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में दिन तो सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे। उन्हें शिक्षा बोर्ड के साथ संचालित किए जाएंगे। यह स्कूल निजी स्कूलों राज्य सरकारों और एनजीओ की पार्टनरशिप से चलाए जाएंगे ।इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वर्तमान में संचालित सैनिक स्कूल से अलग यह स्कूल होंगे और स्कूलों के लिए नियमों की प्लानिंग ही अलग से होगी। वहीं कई तरह के बदलाव के साथ यह सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधी से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

बरहाल देश में खुल रहे इन 21 सैनिक स्कूलों की स्थापना से युवाओं को काफी लाभ मिलने वाला है। जितने अधिक स्कूल देश में खुलेंगे युवा अपना भविष्य आसानी से बना सकेंगे और आगामी समय में यही युवा भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा कर सकेंगे। सरकार के द्वारा इस तरह की मंजूरी के बाद युवाओं को काफी फायदा मिलने वाला है।

google news