केरल में मानसून दे चुका दस्तक, अब मध्यप्रदेश में तय समय पर आ सकता है मानसून, नौतपा से तप रहा प्रदेश

मध्य प्रदेश के लोगों को बहुत जल्द भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल केरल में 3 दिन पहले मानसून का प्रवेश हो चुका है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा और प्रदेशवासियों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल है यदि सब कुछ ठीक रहा तो मध्यप्रदेश में भी तय तिथि 10 जून के आसपास प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

google news

मप्र में अलग-अलग दिन दस्तक देगा मानसून

दरअसल केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों केरल में मानसून 26 जून को दस्तक देने की संभावना जताई थी। जिसके बाद अब मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। ऐसे में चक्रवाती तूफान असानी के कारण मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो गया है। मध्य प्रदेश में अलग-अलग तिथियों के अनुसार अलग-अलग जिलों में मानसून दस्तक देगा। जिसमें सबसे पहले सिवनी और खंडवा जिले में 10 जून को मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर और जबलपुर में मानसून 13 जून को दस्तक देगा।

जानें 2020-21 में कब आया था मानसून

मौसम विभाग की माने तो इस बार मध्य प्रदेश में मानसून दो दिशाओं से होकर आएगा। जिसमें सबसे पहले संस्कारधानी जबलपुर उसके बाद दूसरी तरफ इंदौर में मानसून दस्तक देगा। वहीं इस बार बारिश भी झमाझम गिरेगी। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा 2021 में 3 जून को मानसून केरल पहुंचा था।

वहीं 2020 की बात करें तो 1 जून को केरल में मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार मानसून जल्दी आ चुका है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भी जल्दी मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी मध्यप्रदेश में तापमान और भी बढ़ेगा जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।

google news