मध्यप्रदेश के इन मंदिरों में सजा मां का अद्भुत दरबार, रामनवमी के पर्व पर मां बगलामुखी हो या मैहर देवी बरसायेगी खास कृपा

देश भर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं माता मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। चैत्र नवरात्रि का पर्व रविवार को खत्म होने को है। आज सभी माता मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आज के दिन प्रदेश के कई ऐसे क्षेत्र मंदिर हैं जहां मां आज खास कृपा बरसाती है। इन सभी मंदिरों में भक्तों की सुबह से रात तक रात तक हाजरी लगाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे अलौकिक मंदिर के दर्शन कराने जा रहे हैं, जहां पर माता का दिव्य श्रृंगार किया गया है और भक्तों के लिए सुबह से ही माता के द्वार खोल दिए गए है।

google news

मैहर वाली माता

मध्यप्रदेश के सतना जिले के ग्राम मैहर में स्थित पवित्र मां शारदा का मंदिर है। यह सड़क और ट्रेन मार्ग से जुड़ा है। चैत्र नवरात्रि के मौके पर माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर 600 फीट की ऊंचाई पर मंदिर बना हुआ है। यहां पहुंचने के लिए भक्तों को 1001 सीढ़ियों पर चढ़कर जाना पड़ता है। इस मंदिर में नवमी के पर्व पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेते है।

खजाने वाली माता

मध्य प्रदेश में माता का एक और प्राचीन मंदिर है जो ग्वालियर जिले में स्थित है। इस मंदिर को खजाने वाली माता कहा जाता है। नवमी के पर्व पर यहां सुबह से ही भक्तों का आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है ।इस मंदिर की मान्यता है कि यहां 9 दिन में जितना भी पैसा भक्तों के द्वारा इकट्ठा होता है। उस पैसे को नवमी के दिन मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जहां बड़ी संख्या में भंडारे का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।

मां बगलामुखी

मां बगलामुखी मंदिर मध्य प्रदेश के आगर जिले के नलखेड़ा में स्थित है, जहां बड़ी संख्या में नवरात्रि में भक्तों का तांता लगा रहता है। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के मंदिर में नेताओं से लेकर आम नागरिक मां के आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि पर माता का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया है, जहां देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे है। माता की शत्रुओं पर विजय दिलाने के लिए खास तौर पर उपासना की जाती है।

google news

बहरहाल नवमी के पर्व पर मध्य प्रदेश के सभी माता मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं आज श्री राम नवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री राम के जन्म के मौके पर राम मंदिरों में कई तरह के आयोजन किए जा रहे है। ​वहीं निवाड़ी जिले में श्री राम की नगर ओरछा नगरी में भगवान श्री राम जन्मोत्सव के जन्मोउत्सव के मौके पर 5 लाख दीपक जलाये जायेंगे।