MP: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द 5 हजार पुलिस जवानों होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका ढूंढ रहे युवाओं का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। दरअसल मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षकों की भर्ती निकाली जाएगी जिसमें 5000 पदों पर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर लाभ ले सकता है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में आरोपियों की सख्ती के लिए अभी और पुलिस जवानों की जरूरत है इसके लिए अब पुलिस भर्ती निकाली जा रही है।

google news

5 हजार पदों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

दरअसल बीते दिनों 6000 पदों पर पुलिस आरक्षक की भर्ती हुई थी जिसका रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। इसके बाद अब फिजिकल ट्रेनिंग हो रही है। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने और 5000 पुलिस जवानों की भर्ती परीक्षा की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा वर्तमान में चल रही 6 हजार आरक्षकों की भर्ती परीक्षा से अलग होगी।

इस परीक्षा से अलग होगी ये परीक्षा

बता दें कि जो परीक्षा होने वाली है उसमें उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा में 50% के साथ ही फिजिकल में 50% अंक की अनिवार्यता रखी गई है। मुख्यमंत्री ने इसमें चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के आदेश भी दिए। इसके लिए इन उम्मीदवारों को अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें इस समय मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त रवैया में नजर आए हैं। उन्होंने अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए अब और पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर निर्देश दिए है।

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांति सामाजिक और समरसता को बिगाड़ने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाए। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। वहीं प्रदेश में विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए तत्काल प्रभाव से अभियान शुरू करने की बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है।

google news