MP: इस जिले में गर्भ से हाथों में मेहंदी लगाकर आई बच्ची, परिवार के साथ लोग मान रहे मां दुर्गा का रूप, डॉ. भी हैरान

देशभर में शनिवार से चैत्री नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। माता मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लोग अपनी मनोकामना लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं इन दिनों में कई चमत्कार होते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर परिवार में नवरात्रि के पहले दिन एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला ने जिस बेटी को जन्म दिया वहां गर्व से हाथों में मेहंदी लगा कर आई है। अब लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। कई लोग तो अब बच्ची को मां दुर्गा का रूप तक मान रहे हैं।

google news

बच्ची को मान रहे मां दुर्गा का रूप

दरअसल शनिवार से चैत्री नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। बड़ी संख्या में भक्त माता मंदिर में पहुंच रहे हैं। इसी बीच हरदा जिले के रहटगांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर परिवार के घर में बच्ची के रूप में मां दुर्गा घर में आई है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि लोग उस बच्ची को मां दुर्गा का रूप बता रहे हैं। बच्ची के हाथों में 10 उंगलियों में मेहंदी लगी हुई है। अब यह चमत्कार कहे या फिर विज्ञान, लेकिन लोग बच्ची को देखकर मां दुर्गा का रूप मान रहे हैं।

वहीं डॉक्टरों की माने तो इस कंडीशन में बच्चों में जन्म के समय स्किन पर काले निशान रह जाते है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भ में पिगमेंट सेल्स के विकास में गड़बड़ी के चलते शरीर पर कहीं भी यह निशान हो जाते हैं ।

हालांकि अभी तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई की बच्ची को यह समस्या है या नहीं.. लेकिन बच्ची की उंगलियों पर इस तरह के निशान हर किसी को हैरान कर रहा है। वहीं कई लोग अब घटना को चमत्कार मानने के साथ बच्चे को मां दुर्गा का रूप बता रहे है।

google news