MP: कॉलेजों में छात्र अब इंजीनियरिंग के साथ पढ़ेंगे रामचरितमानस, उच्च शिक्षा मंत्री ने कहीं ये बात, जानें कब होगी शुरूआत

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा शिक्षा नीति में कई तरह के बदलाव किया जा रहा है। अब नई शिक्षा नीति के तहत मध्य प्रदेश के कॉलेजों में सांस्कृतिक इतिहास से जुड़े पक्ष नैतिक शिक्षा, रामचरितमानस के साथ ही पशुसंवर्धन जैविक खेती समेत कई तरह के कोर्स बच्चों को पढ़ाए जाएंगे। जिससे उन्हें सांस्कृतिक ज्ञान भी हो सके। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के साइंस कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर के कॉलेजों में रामचरितमानस को नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाए जाने की बात कही है।

google news

20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

दरअसल उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। बता दें कि नई शिक्षा नीति 2020 लागू की गई थी इसके अनुसार मध्य प्रदेश के कॉलेजों में ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के छात्रों को योग और ध्यान के अलावा महाभारत रामचरित जैसे महाकाव्य पढ़ाए जाएंगे। जिससे उन्हें सांस्कृतिक इतिहास का भी पता रहेगा ।शैक्षणिक सत्र में रामचरितमानस को विषय के रूप में बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जानकारी में कहा कि हिंदी अंग्रेजी योग और ध्यान के साथ अब तीसरा फाउंडेशन कोर्स भी पेश किया गया है। जिसमें होम ध्यान और मंत्र का उच्चारण शामिल रहेगा। यानी कि अब कॉलेज छात्रों को रामचरितमानस भी पढ़ाया जाएगा। शिवराज सरकार के द्वारा यह सब नई शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है जिससे छात्रों को सांस्कृतिक और धर्म का ज्ञान भी होगा।

कॉलेजों में पढ़ाया जायेगा रामचरितमानस

एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि महामारी के दौर में कॉलेज या फिर स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हुई थी ,लेकिन मध्यप्रदेश में शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। और उनके निर्देशों के बाद कई तरह के अच्छे काम किए गए ।उन्होंने कहा कि अब नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों रामचरितमानस का कोर्स पढ़ाया जाएगा।

google news