MP: मौसम में बादलाव से तापमान में बढ़ोतरी, इन जिलों में जारी की लू चलने के साथ ही ये चेतावनी

होली से पहले ही मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। आए दिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च यानी सोमवार को कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसकी वजह से धूप भी तीखें तेवर दिखा रही है और गर्मी भी असरदार हो गई है। राजस्थान में 16 मार्च से लू चलने के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मौसम बदल सकता है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

google news

इन जिलों में लू चलने की संभावना

दरअसल दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 9 जिलों में 15 मार्च यानी मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें रतलाम, छतरपुर, धार, राजगढ़, सागर, गुना, ग्वालियर, दमोह, छिंदवाड़ा जिले शामिल है। वहीं बीते 24 घंटे के अंदर किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि मौसम शुष्क जरूर रहा है। वहीं मंडला जिले में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है तो वहीं राजगढ़ में 39 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी ।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बनने से लू चलने की संभावना बनी हुई है। गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री देखा जा रहा है तो वहीं मार्च माह के अंत तक गर्मी तेज देखने को मिलेगी। वहीं राजस्थान में लू चलने की वजह से ग्वालियर चंबल का भी मौसम प्रभावित होगा। 20 मार्च के बाद इंदौर में तापमान सामान्य से तीन चार डिग्री अधिक रहेगा।

जानिए कैसे हैं इन राज्यों के हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यूपी, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी दस्तक दे सकती है। वहीं मुंबई ठाणे पालघर जैसे इलाकों में 14-15 मार्च को गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की है तो वही 16 मार्च के लिए सिर्फ हीटवेव की चेतावनी जारी रहेगी। गुजरात और सौराष्ट्र के लाखों में दो-तीन दिनों में लुकाया अलर्ट जारी किया गया है।

google news