MS Dhoni ने खरीदी यह इलेक्ट्रिक कार? सिंगल चार्ज में चलती है 700KM, जाने कीमत और खासियत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व के सबसे शानदार विकेटकीपर में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी लोगों के बीच में हमेशा काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। धोनी ने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन सबसे पॉपुलर लिंक आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग में बतौर कप्तान नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में नाम और दौलत दोनों ही खूब कमाई है।

google news

आज महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी काफी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं आज उनके पास रांची में खुद का एक बड़ा फार्म हाउस बना हुआ है जिसमें वहां खेती भी करते हैं। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी को महंगी गाड़ियों का शौक है। ऐसे में हाल ही में उन्हें एक बार फिर नई इलेक्ट्रॉनिक कार Kia EV6 के साथ में देखा गया है। गौरतलब है कि इस गाड़ी की कीमत 60 लाख से ज्यादा है। यह एक बार चार्ज में 700 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है।

गाड़ी में दोस्तों को भी घुमाया

बता दें कि एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसने देखा जा सकता है कि ब्रेड न्यू Kia EV6 के साथ महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं इतने नहीं इस दौरान उनके साथ क्रिकेटर केदार जाधव और ऋतुराज गायकवाड भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि गाड़ी नई होने के साथ ही नए रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ में दिखाई दे रही है। ग्रे कलर की यह गाड़ी काफी शानदार नजर आ रही है। इस गाड़ी के बहुत कम्युनिटी भारत में बुलवाएं गए थे जो कि बिक चुके हैं।

MS Dhoni New Electric Car

गौरतलब है कि भारत में Kia पॉपुलर ब्रांड बन चुका है और अब तक अपनी कई गाड़ी यह कंपनी बाजार में उतार चुकी है। वहीं kia अपनी kia EV6 को दो वेरिएंट में बेचती है दोनों में ही कीमत से लेकर पावर तक अलग-अलग देखने को मिलता है इसका एक वेरिएंट टू-व्हील-ड्राइव आता है जिसकी कीमत तकरीबन 60 लाख रुपए के लगभग आती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट ऑल-व्हील-ड्राइव आता है। जिसकी कीमत 65 लाख रुपए है।

google news