अब दर्शनार्थी कर सकेंगे बाबा महाकाल के दर्शन,प्रशासन ने की यह व्यवस्था!

उज्जैन : 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल उज्जैन में विराजमान है जिनके प्रति लोगों की आस्था बहुत ज्यादा दिखाई देती है और यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश और दुनिया से आते हैं। लेकिन कोरोना काल के चलते दर्शन के नियमों में बदलाव करना पड़ा था जिसके कारण बहुत कम संख्या में ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर पाते थे लेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है इसको देखते हुए।

google news

उज्जैन कलेक्टर आशीषसिंह की अध्यक्षता में हुई प्रबंध समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके तहत अब 8 स्लॉट में 28 हजार भक्तों को प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे, वहीं नए साल में श्रद्धालुओं की दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या बढ़ने के अनुमान है इसके चलते 30-31 दिसंबर व नए साल के पहले दो दिन मंदिर में सिंहस्थ महापर्व की तरह दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी।

जिसके लिए श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए विशेष तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके तहत बाबा महाकाल के दर्शन करने आए भक्तों को नंदी हॉल में भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नंदी हॉल के पीछे बैरिकेडिंग से चलायमान दर्शन व्यवस्था रहेगा। वीवीआइपी श्रद्धालु भी गणेश मंडपम् के प्रथम बैरिकेड्स से भगवान के दर्शन करेंगे। दर्शनार्थियों को 9 के बजाय रात 10 बजे तक भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।

बता दे कि पहले जहां एक स्लॉट में 1200 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जा रही थी। तो वहीं अब एक स्लॉट में 3500 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

google news