मध्यप्रदेश में अब विद्यार्थियों को इं​जीनियरिंग का सपना होगा साकार, ये है प्रदेश के सबसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

मध्यप्रदेश में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा है। यहां इंजीनियरिंग से लेकर हर कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है। 12वीं के बाद कई छात्रों का सपना होता है कि वहां इंजीनियरिंग करें लेकिन प्रदेश में कई इंजीनियरिंग कॉलेज है, लेकिन पढ़ाई नहीं होने की वजह से सब बेकार है। अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में या तो विद्यार्थी अपने प्रदेश और देश को छोड़कर बाहर पढ़ाई करने के लिए चले जाते हैं या फिर मजबूरी में ऐसे ही कॉलेजों में पढ़ाई करने को मजबूर होते हैं, लेकिन बहुत कम विद्यार्थियों को यह पता है कि मध्य प्रदेश में भी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है जिनमें विद्यार्थी अपना करियर बना सकते हैं। इसके लिए नीचे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की सूची की गई है।

google news

भोपाल का ये कॉलेज

वर्तमान में देखा जाए तो 12वीं के बाद अधिकतर विद्यार्थियों का सपना इंजीनियर बनना ही होता है, लेकिन अगर उनके पास इंजीनियर बनने का हुनर के साथ ही प्रतिभाशाली भी है तो इसके लिए उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म भी मिलना चाहिए। ऐसे में मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज के नाम से विख्यात कॉलेज भोपाल में है जिसमें विद्यार्थी अपना इंजीनियर करियर बना सकते हैं। इस कॉलेज को देश के सबसे अच्छे एनआईटी एस का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन इसमें एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों में प्रतिभा और काबिलियत होना जरूरी है ।इसके लिए उन्हें जेईई मेंस की परीक्षा को पास करना पड़ता है इतना ही नहीं इसमें रैंक भी अच्छी होना चाहिए।

इंदौर का इंजीनियरिंग कॉलेज

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की बात करें तो यहां भी एक इंजीनियरिंग के लिए शानदार कॉलेज है। जिसमें विद्यार्थी अपना कैरियर बना कर सफलता की ओर बढ़ सकता है। इसका नाम श्री गोविंद राम सेक्सरिया इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी है। यह कॉलेज मध्य प्रदेश के सबसे अच्छे कॉलेजों में पहला स्थान रखता है। इसमें विद्यार्थी अपना इंजीनियरिंग का सफल करियर बना सकता है। इस कॉलेज की शुरुआत 1952 में हुई थी इसमें 106 फैकल्टी है। इस कॉलेज को 2017 में एनएएसी और एएएए अवार्ड से सम्मान दिया गया था। इसमें एडमिशन पाने वाले विद्यार्थियों को एमपीपीटी में अच्छे अंक प्राप्त करना होते हैं लेकिन उससे पहले विद्यार्थियों को जेईईमेन की परीक्षा देना पड़ती है। इस कॉलेज में अगर किसी विद्यार्थी का रिजल्ट अच्छा बनता है तो सीधा यहां से कंपनियां उन्हें जॉब दे सकती है।

ग्वालियर का इं​जीनियरिंग कॉलेज

वहीं अगर बात करें हम ग्वालियर जिले में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की तो यह कॉलेज भी इंजीनियरिंग करवाने में सबसे सक्षम है। इसमें एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को जेईई मेंस की परीक्षा पास करना पड़ती है। इसके बाद ही इसमें एडमिशन ले सकते हैं। वहीं इस कॉलेज की बात करें तो इसने अपना स्थान बहुत अच्छा बनाया हुआ है और यह आपको सफलता की तरफ भी ले जा सकता है।

google news

जबलपुर का इंजीनियरिंग कॉलेज

इसी तरह मध्यप्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर में भी एक इंजीनियरिंग कॉलेज है। इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों की पहली पसंद माने जाने वाला यह कॉलेज काफी विख्यात है। इस कॉलेज में विद्यार्थी आसानी से एडमिशन ले सकता है। इसकी स्थापना 1947 में हुई थी। वहीं इसका केंपस भी 255 एकड़ में फैला हुआ है। इसे एनएएसी के साथ एएए प्लस अवार्ड से नवाजा गया है। इसमें एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को एमपीपीईटी में 2000 में रैंक लाना पड़ेगी।

इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज

इंदौर में एक और कॉलेज हैं इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यहां कॉलेज 1996 में खोला था। इसे भी एनएएसी ने एएए प्लस अवार्ड दिया था। इस कॉलेज में भी एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन में अच्छी रैंक लाना जरूरी है। अच्छा रिजल्ट बनने के बाद कंपनियां सीधे यहां से नौकरी दे सकती है। इसके अलावा भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग के लिए अच्छा है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी इसे भी एनएएसी ने एएए ग्रेड दिया है।

रीवा का इंजीनियरिंग कॉलेज

वहीं रीवा का इंजीनियरिंग कॉलेज जो सरकारी हैं इसकी स्थापना 1964 में हुई थी। मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए यह कॉलेज सबसे अच्छा विकल्प है। इसे एनएएसी ने एएए ग्रेड दी है। यह कॉलेज राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एफिलिएटिड है। इसके साथ ही बात अगर ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी की बात करें तो यहां 1964 में इसकी स्थापना की गई थी। इंजीनियरिंग के लिए यह कॉलेज भी अच्छा है। इसका कैंपस 255 एकड़ में फैला है इसे भी एनएएसी एएए ग्रेड दिया है। मध्यप्रदेश के लिए सभी कॉलेज इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छे हैं। इस में एडमिशन लेकर विद्यार्थी अपने करियर को सफलता की ओर ले जा सकते हैं।